पटना/बिहार:
ज्योतिषाचार्य राजन उपाध्याय ने बताया कि कल से देशभर में आस्था और श्रद्धा का महापर्व नवरात्रि शुरू होने जा रहा है। यह पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की उपासना का प्रतीक है, जिसमें श्रद्धालु पूरे नौ दिनों तक व्रत, पूजा और साधना करते हैं।नवरात्रि के पहले दिन कलश स्थापना के साथ मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। इसके बाद क्रमशः ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन 9 दिनों में विधि-विधान से पूजा करने से जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। श्रद्धालु सात्विक भोजन करते हैं और मां दुर्गा से अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति की प्रार्थना करते हैं।ज्योतिषाचार्य राजन उपाध्याय का कहना है कि नवरात्रि के दौरान मन, वचन और कर्म से पवित्रता बनाए रखना चाहिए और जरूरतमंदों की मदद करना विशेष फलदायी होता है।