पटना:- साइबर एक्सपर्ट निहाल ने दी बड़ी चेतावनी: बिहार के अलग-अलग जिलों से साइबर अपराधी पटना में जमाकर रहे डेरापटना: साइबर एक्सपर्ट नेहाल ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण जानकारी साझा करते हुए बताया कि बिहार के कई जिलों से साइबर अपराधी राजधानी पटना में आकर रह रहे हैं और यहां से संगठित तरीके से साइबर फ्रॉड की गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।नेहाल के अनुसार, शहर में लगातार बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए पुलिस विभाग को कड़ी सख्ती बरतने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि पटना में घर या कमरा किराए पर देने वाले मकान मालिकों को बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी व्यक्ति को रहने की अनुमति नहीं देनी चाहिए। इससे संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान और निगरानी आसान होगी।उन्होंने यह भी अपील की कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का पूरा सहयोग करें।
नेहाल ने जनता को जागरूक करते हुए कहा,
“अगर आपके साथ साइबर फ्रॉड होता है तो तुरंत 1930 पर कॉल करें और घटना की जानकारी दें। समय पर दी गई सूचना से आपके पैसे वापस मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।”
साइबर एक्सपर्ट ने अंत में बताया कि जागरूकता और सतर्कता ही साइबर अपराध पर लगाम लगाने की सबसे बड़ी कुंजी है।