पोर्ट्रॉनिक्स ने लॉन्च किया Apollo 20 – 25W BT स्पीकर ड्यूल वायरलेस कराओके माइक और RGB लाइट्स के साथ

New Delhi: भारत के सबसे पसंदीदा कंज़्यूमर टेक पोर्ट्रॉनिक्स ने अपना नया ब्लूटूथ स्पीकर Apollo 20 लॉन्च किया है। यह स्पीकर खासतौर पर म्यूज़िक और कराओके पसंद करने वालों के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह स्पीकर 25W के पावरफुल साउंड, दो वायरलेस कराओके माइक, वॉइस चेंजिंग इफेक्ट्स और कलरफुल RGB LED लाइट्स जैसे शानदार फीचर्स के साथ आता हैं।

दमदार और क्लियर साउंड

Apollo 20 में ड्यूल पैसिव रेडिएटर्स लगे हैं, जो हर तरह के म्यूज़िक में शानदार और साफ़ आवाज़ देते हैं। इसका डीप बेस और बैलेंस्ड साउंड आपको म्यूज़िक का पूरा मज़ा देता है। इसका 25W आउटपुट पावरफुल साउंड इतनी तेज़ है कि पूरा कमरा गूंज उठे – जिससे यह हाउस पार्टी, फैमिली फंक्शन या आउटडोर मस्ती के लिए एकदम सही बन जाता है।

कराओके का पूरा मज़ा

इस स्पीकर के साथ दो वायरलेस कराओके माइक्रोफोन मिलते हैं, जिससे बिना किसी झंझट के गाना गाया जा सकता है। सोलो हो या डुएट, Apollo 20 हर मोड में मस्ती देता है। इसमें वॉइस चेंजिंग और इको कंट्रोल जैसे मजेदार फीचर्स भी मिलते हैं।

स्टाइलिश और यूज़फुल डिज़ाइन

Apollo 20 में RGB लाइट्स हैं जो म्यूज़िक की बीट के साथ चलती हैं और माहौल बना देती हैं। यह हल्का, पोर्टेबल और स्प्लैश-प्रूफ डिज़ाइन में आता है, जिससे इसे घर के अंदर या बाहर कहीं भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

हर वक्त तैयार

इसमें आपको 5 घंटे तक चलने वाली बैटरी मिलती है, जिससे आप बिना किसी रुकावट के लंबे समय तक म्यूज़िक का मज़ा ले सकते हैं। Type-C फास्ट चार्जिंग की मदद से इसे जल्दी चार्ज किया जा सकता है। ब्लूटूथ 5.4 से आपको तेज़ और स्टेबल कनेक्शन मिलता है। इसके अलावा, यह AUX और USB जैसे कई प्लेबैक मोड्स को भी सपोर्ट करता है।

कीमत और उपलब्धता

Portronics Apollo 20 की कीमत INR 2,549 रखी गई है। यह पोर्ट्रॉनिक्स की वेबसाइट, अमेज़न, फ्लिपकार्ट और भारत भर के रिटेल स्टोर्स पर उपलब्ध है। साथ में 12 महीने की वारंटी भी मिलती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *