#WtcFinal2025: साउथ अफ्रीका की क्रिकेट टीम ने कमाल कर दिया है। 27 साल के सूखे को खत्म करते हुए एक बार फिर #WtcFinal2025 का ताज अपने नाम किया है। साउथ अफ्रीका की टीम ने अस्ट्रेलिया को हरा कर यह खिताब अपने नाम किया है। साउथ अफ्रीका WTC का खिताब जीतने वाली तीसरी टीम बन गई है। इससे पहले न्यूजीलैंड (2021) और ऑस्ट्रेलिया (2023) ने यह खिताब अपने नाम किया था। पहली पारी में महज 138 रनों पर ढेर होने वाली साउथ अफ्रीका ने दूसरी पारी में शानदार खेल दिखाते हुए ऑस्ट्रेलिया द्वारा दिए गए 282 रनों के लक्ष्य को चौथे दिन हासिल कर लिया। साउथ अफ्रीका की इस ऐतिहासिक जीत में सलामी बल्लेबाज एडन मारक्रम क अहम भूमिका रही। मारक्रम ने टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचाया। मारक्रम ने 136 रन की का अहम पारी खेली।
2 ICC खिताब के बीच सबसे लंबा अंतराल
- साउथ अफ्रीका – 27 साल (CT 1998 – WTC 2025)
- वेस्टइंडीज – 25 साल (ODI WC 1979 – CT 2004)
- न्यूजीलैंड – 21 साल (CT 2000 – WTC 2021)
- भारत – 19 साल (ODI WC 1983 – CT 2002)
- पाकिस्तान – 17 साल (ODI WC 1992 – T20 WC 2009)
मारक्रम बने प्लेयर ऑफ द मैच
WtcFinal2025 में प्लेयर ऑफ द मैच बने डन मारक्रम बने। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले मारक्रम ने दूसरी पारी अविश्वसनीय रही। शायद क्रिकेट इसी का नाम है। लॉर्ड्स जैसी जगह पर खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है, और यहां जो उन्होंने खेल दिखाया वो शदियों तक याद रहेगा। मारक्रम को कप्तान टेम्बा बावुमा का भरपूर साथ मिला। हालांकि, बावुमा 66 रन बनाकर पवेलियन लौट गए लेकिन तब तक मैच साउथ अफ्रीका के पाले में जा चुका था।
