नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट
बिहार शरीफ प्रखंड के बजरंग दल के कार्यकर्ता टीपू कुमार उर्फ गौरव के द्वारा वितरण किया जा रहा है।
इस नेक काम उनके परिवार वाले भी शामिल है।गौरव ने कुल 600 लोगों के बीच ।सूखा राशन का वितरण किया गया है।इनके द्वारा लगातार लॉक डाउन 2 के बाद रोजाना गरीब असहाय लोगो के बीच खाद्य सामग्री का वितरण कर रहे है। इस दुनियाँ में कई लोग ऐसे भी हैं, कोई समाज के लिए जीता है।कोई अपने आप के लिए जी रहा है तो यहीं कोई ऐसा भी है जो देश के लिए जी रहा है मनुष्य सामाजिक कार्य करता है।जैसे दूसरों के दुःख; में उसका मदद करता है। उन्होंने कहा कि झिंगनगर इलाके अंतर्गत कई ऐसे महादलित और गरीब परिवार है जो रोज कमा खा कर अपनी भरण पोषण कर रहे हैं ऐसी परिस्थिति में उनके ऊपर खाने पीने की समस्या काफी बढ़ गई थी। इसी को लेकर पिछले कई दिनों से लगातार झिंगनागर इलाके में वैसे लोग जो राशन कार्ड से वंचित है उन लोगों के बीच सुख अनाज समेत कई ऐसे खाद्य सामग्री है जिसका वितरण किया जा रहा है।