मोतिहारी जिले के हरसिद्धि प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सोनबरसा पंचायत के शिव मंदिर परिसर में शिव शक्ति महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
शुक्रवार की संध्या मंच का उदघाटन जनता दल यूनाइटेड के वरीय नेता सह हरसिद्धि विधानसभा के प्रत्यासी अवधेश राम ,पूर्व जिला परिसद निर्मला सहनी के साथ पत्रकारों में चमन तिवारी, मोहम्मद असजद,शिव तिवारी,अमरेंद्र कुमार,राणा राजेश कुमार सिंह और भाई सेना अध्यक्ष उत्तम सहनी ने सँयुक्त रूप से फीता काट कर किया।
जेडीयू नेता अवधेश राम ने बताया की पूजा पाठ से आत्म विस्वास बढ़ता है।हमारे पूर्वजों ने जो धर्म के प्रति संदेश दिया उसे अवस्य अपनाना चाहिए।अभी पूरा देश के लोग इस कोरोना वायरस जैसी बीमारियों से डरे हुए हैं लेकिन इससे हमारे देश के लोगों को डरने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हम लोग जिस देश भारत में रहते हैं वह पूरे विश्व को धर्म का मार्ग प्रशस्त करता है और धर्म के रास्ते पर चलने का संदेश देता है। हम सभी लोगों को याद रखने की जरूरत है जब भी हम लोग प्रकृति के साथ हैं छेड़छाड़ करेंगे तो उसका दुष्परिणाम भुगतने को तैयार रहना पड़ेगा।हमारे देश भारत मे ऐसे-ऐसे महापुरुषों ने जन्म लिया है जो कि पूरे विश्व में ऐसे महापुरुष कहीं भी नहीं हुए हैं ।इन महापुरुषों ने हमेशा आपस में प्रेम और सौहार्दता को बनाने का संदेश दिया जिससे जिस देश में प्रेम और स्नेह रहेगा वहां पर किसी का भी कभी बुरा नहीं हो सकता।स्वक्षता को अपनाकर समृद्ध और शक्तिशाली बने हम।
पूर्व जिला परिसद निर्मला सहनी ने अपने संबोधन में धर्म के प्रति आस्था दिखाते हुए कोरोना वायरस जैसी बीमारियों से नहीं घबराते हुए स्वच्छता पर बल देने की बातें किया।
भाई सेना अध्यक्ष उत्तम सहनी ने बताया इस महायज्ञ में बहुत सारे विद्वान वक्ता यहां आये हुए हैं जिसका आनंद हम सभी ग्रामीण वासियों को अवश्य लेनी चाहिए और इस मेले में आए हुए अतिथियों के स्वागत में किसी प्रकार की कोई कमी ना हो इसकी चिंता हमें करनी चाहिये।
इस कार्यक्रम की सफलता में विप्र कल्याण मंच ,भाई सेना इत्यादि संगठन के साथ तमाम ग्रामीनवासिओं ने अपनी अहम भूमिका निभाई ।
