लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवार के बीच हुए भुखमरी की समस्या

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–

लॉक डाउन के दौरान गरीब परिवार के बीच हुए भुखमरी की समस्या को लेकर अब कई ऐसे समाजसेवी है जो उन गरीब परिवारों के देवदूत बनकर सामने आ रहे है और यताभक्ति यथा शक्ति के तर्ज पर मदद को आगे हाथ बढ़ा रहा है।इसी कड़ी में आज सिलाव प्रखंड के भवानी बीघा गांव में समाजसेवी सूर्य नारायण सिंह के द्वारा 1600 गरीब परिवारों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान समाजसेवी सूर्य नारायण सिंह के द्वारा खाद्य सामग्री बांटने के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी ख्याल रखा गया। समाजसेवी सूर्य नारायण सिंह ने कहा कि हमारे गांव में अभी तक सरकारी स्तर पर कोई भी सहायता प्रदान नहीं किया गया है। यही कारण है कि इस पंचायत के सैकड़ों गरीब परिवार के ऊपर भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई थी। इसे देखते हुए समाजसेवी के द्वारा 7 और 8 अप्रैल को खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। यह आज सामग्री का वितरण कोई सरकारी फंड से नहीं बल्कि समाजसेवी सूर्य नारायण सिंह ने अपने निजी फंड से किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *