नालंदा- मास्क पहनाओ कोरोना भगाओ -अनिल कुमार अकेला

नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

स्वतंत्रता संग्राम के योद्धा मोतीलाल नेहरू के जन्मदिन के अवसर पर नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के द्वारा “मस्क पहनाओ कोरोना भगाओ “अभियान के तहत पुलपर ,बिचली खंदकपर ,आलमगंज फल सब्जी किराना दूध दबा दुकानदार को मास्क पहनाया गया ।
नालंदा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अकेला ने मास्क बनाते हुए कहा कि कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क अति आवश्यक है इसलिए घर से निकलते ही मास्क पहने और दुकानदार खुद बचे और दूसरे को बचाएं सावधानियां और सतर्कता ही कोरोना से बचाव है अपने हाथ को बार बार साबुन से धोएं और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें ।कोरोना वायरस से बचने के लिए सोशल डिस्टेंसई का पालन का ख्याल रखने पर जोर दिया सतर्क रहकर आप कोरोना से खुद को ही नहीं परिवार समाज और देश को भी बचा सकते हैं सामाजिक एवं सहयोगी कार्यकर्ता कोरोना से जंग लड़ रहा है उन महान योद्धाओं को हौसला बढ़ाएं,” लॉक डाउन को सफल बनाना है। और कोरोना वायरस हराना ” है। इस कार्यक्रम में नालंदा चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कोषाध्यक्ष सच्चिदानंद प्रसाद , उपसचिव श्यामसुंदर गुप्ता, प्रचार प्रसार मंत्री अनिल कुमार, दीपक कुमार भदानी, धर्मेंन्द्र कुमार उर्फ़ मन्यु गुप्ता, युवा नेता रौशन कुमार, संजीव कुमार, पप्पू गुप्ता ,संजय कुमार नेव्या सूर्या ,विकास कुमार शिवम भारती ,नालंदा जिला खुदरा व्यवसायिक संघ के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार गुप्ता कार्यकारिणी सदस्य देव प्रसाद आदि लोग थे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *