गरीबों की सबसे बड़ी समस्या पेट की आग होती है लेकिन लॉकडाउन के बाद जब इन गरीबों की पेट की आग कुछ खाने का जरिया भी अगर खत्म हो जाए तो भला इन गरीबों के ऊपर भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है।हालांकि अब सरकार के द्वारा भी लगातार गरीबों की पेट की आग बुझाने के लिए हर मुकम्मल व्यवस्था कर रही है। इसी कड़ी में लोजपा के वरिष्ठ नेता छोटे लाल यादव के द्वारा लॉक डाउन के बाद लगातार प्रत्येक दिन रोजाना 600 गरीबों के परिवारों के बीच खिचड़ी चोखा पापड़ आचार का वितरण कर रहे हैं।आज लोजपा नेता के द्वारा अल्पसंख्यक टोलो में जाकर गरीब लोगों के बीच खाद्य सामग्री का वितरण किया।
इस दौरान अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो ने भी गंगा जमुनी का मिशाल पेश करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से खाद्य सामग्री लिया।इस दौरान खादर सामग्री ले रहे अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो ने लोजपा नेता का धन्यवाद भी कहा। लोजपा नेता छोटे लाल यादव ने बताया कि इस कोरोना संकट में जमातियो का खबर मीडिया में आने के बाद सभी लोग इलाके में जाने से भी कतरा रहे है वैसी परिस्थिति में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो के ऊपर खाने पीने की समस्या बन गयी है। हालांकि इस कोरोना संकट का असर बिहार में भी तेजी से फैल रहा है।खाद्य सामग्री बाटने के दौरान लोजपा नेता छोटेलाल यादव ने अल्पसंख्यक समुदाय के लोगो को कोरोना संकट के प्रति जागरूक किया और घर पर ही रहने की अपील की।उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता रामविलास पासवान के द्वारा निर्देशित किया गया है कि कोई भी गरीब इस लोक डाउन में 1 दिन भी भूखा नहीं सोए। यही कारण है कि लॉक डाउन के बाद लगातार लोजपा नेता छोटे लाल यादव के द्वारा गरीबों की पेट की आग बुझाने के लिए भोजन की व्यवस्था कर रहे हैं। प्रत्येक दिन 600 महादलित परिवारों के परिवारों को भोजन की व्यवस्था कराया जा रहा है