नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-
इस दुनियाँ में कई लोग ऐसे भी हैं, कोई समाज के लिए जीते है।कोई अपने आप के लिए जी रहा है तो यहीं कोई ऐसा भी है जो देश के लिए जी रहा है मनुष्य सामाजिक कार्य करता है।जैसे दूसरों के दुःख; में उसका मदद करते है।ऐसा ही कुछ वाक्या नगरनौसा प्रखंड के भूतहाखार पंचायत की है जहां पंचायत की मुखिया ममता देवी के द्वारा लगातार देश में हुए लॉक डाउन के बाद से रोजाना प्रसडीहा हाई स्कूल प्ररिसर में सुबह शाम गरीब असहाय लोगो को भर पेट भोजन करा रही है।पंचायत की मुखिया ममता देवी ने कहा कि जब इनके द्वारा अपने पंचायत में कोरोना संक्रमण को को लेकर पंचायत में मास्क सिनेटाइजर और साबुन का वितरण किया जा रहा था तभी ग्रामीणों ने अपनी भूख की समस्या के बारे में बताया। जिसके बाद मुखिया ममता देवी के द्वारा ग्रामीणों की बात पर अमल करते हुए 9 अप्रैल से लगातार सुबह और शाम पंद्रह सौ लोगों को निशुल्क भोजन कराने का बीड़ा उठाया। अभी तक इसमें कोई सरकारी सहायता मुहैया नहीं कराया गया है। ममता देवी अपनी निजी खर्च पर ही पंचायत के लोगों के बीच खुद खाना परोस कर लोगों को खिला रही हैं। मुखिया ममता देवी ने बताया कि जब तक लॉक डाउन जारी रहेगा इसी तरह से लोगों की जन सेवा में पूरा मुखिया परिवार लगा रहेगा।पंचायत की आबादी 15 हजार के लगभग है जिसमे रोजाना लोगो को भोजन कराया जाता है। इस सामाजिक कार्य से मुखिया ममता देवी ने पंचायत और आस पास के लोगो का भी मन मोह लिया है। इस सामाजिक कार्य मे मुखिया के कार्यकर्ता भी निःस्वार्थ भावना से अपनी हिस्सेदारी दिखा रहे है।