किसानों के लिए 518.42 करोड़ रुपये की राहत राशि- बिहार सरकार

पटना-ओलावृष्टि से हुए फसल नुकसान के मद्देनजर बिहार सरकार ने 518.42 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति राशि की मंगलवार को घोषणा की । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित किसानों के खाते में सीधे राशि पहुंचाने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने मार्च माह में असामयिक वर्षा और ओलावृष्टि से हुई फसल क्षति के संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने बैठक में ही प्रभावित किसानों को फसल क्षति के भुगतान के लिए 518.42 करोड़ रुपये देने की घोषणा की । कृषि विभाग के अनुसार मार्च माह में हुई असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से 3,84,016.71 हेक्टेयर क्षेत्र में 33 प्रतिशत से अधिक फसल की क्षति हुई है। समीक्षा बैठक में उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, कृषि मंत्री प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा, आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय, मुख्य सचिव दीपक कुमार भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *