पोस्ट 2पिलर:-वेतन काटने व कार्रवाई का भय त्याग कर आंदोलन में स्वेच्छा से उतरे नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष काला बिल्ला लगाकर वीक्षण कार्य करने का निर्णय आंदोलन के साथ धोखा । उक्त बातें बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समिति के अध्यक्ष मंडल के सदस्य सह नवनियुक्त माध्यमिक/ उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ गणेश शंकर पांडेय ने बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल को सफल बनाने हेतु कांग्रेस प्लस टू उच्च विद्यालय दशरथपुर में संघ की अनुमंडलीय बैठक राजगीर को संबोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि है जो सरकार हमारे विरुद्ध सुप्रीम कोर्ट जा सकती है वह सरकार हमारा भला कदापि नहीं कर सकती है इसलिए हमें अपने हक और अधिकार के लोकतांत्रिक लड़ाई लड़नी होगी अपने हक और हुकूक लिए लोकतांत्रिक लड़ाई लड़ना हमारा संवैधानिक अधिकार है। कुछ संघ संगठन सरकार के इशारे पर काला बिल्ला लगाकर वीक्षण व मूल्यांकन कराने की फिराक में है, हमें ऐसेअवसरवादी नेतृत्व से बचना होगा। हमें संघ भवन नहीं बल्कि पूर्व वेतन और नियमित शिक्षकों की की भांति सुविधा चाहिए।
समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संगठन सचिव डॉ विश्वनाथ प्रसाद ने कहा कि कुछ अवसरवादी नेता नियोजित शिक्षकों की बलि देकर अपना राजनीतिक भविष्य सुरक्षित करते रहें हैं । हमें अपनी लड़ाई को निर्णायक बनाने की जरूरत है । चुनावी वर्ष होने कारण हमें अपने बलबूते निर्णायक आंदोलन खड़ा करना होगा।
बैठक को संबोधित करते हुए शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष एवं जिला सचिव राणा रंजीत कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि यह लड़ाई नियोजित शिक्षकों की अंतिम लड़ाई है इसके बाद 5 वर्षों के लिए कोई आंदोलन खड़ा नहीं कर पाएंगे। नियोजित शिक्षक एवं पुस्तकालय अध्यक्ष को हरेक वो आंद के लिए करना पड़ेगा।
जिला उपाध्यक्षा संध्या कुमारी ने कहा कि चुनावी वर्ष सरकार हम नियोजित शिक्षकों से सरकार काफी डरी हुई है। ऐसे में सरकार कमजोर है और हमें एकजुट होकर अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में अपने आंदोलन को धार दार जोरदार बसाकर बनाना होगा। वीक्षण हेतु वैकल्पिक व्यवस्था इस बात का सूचक है कि आंदोलित होने पर सरकार हमारा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।
उक्त बैठक की अध्यक्षता राजगीर अनुमंडल के संयोजक अरुण कुमार सिंह व मंच संचालन बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला संयोजक जितेंद्र कुमार सिंह ने की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरुण कुमार सिंह ने कहा कि सभी संघ अब समन्वय समिति के बैनर तले 17 फरवरी से प्रस्तावित हड़ताल पर जाने को आतुर हैं इसमें हम लोगों की एकजुटता ही आंदोलन को निर्णायक बनाएगी मंच संचालन करते हुए जिला संयोजक जितेंद्र कुमार सिंह ने क्रांतिकारी आगाज करते हुए कहा कि हम एक हैं और एकता का परिचय देकर आंदोलन को निर्णायक बनाएं।
बैठक में विभिन्न प्रतिनिधियों के साथ ब्रह्मचारी कुशाग्र कुणाल, सूर्यमणि सिंह, सुनील कुमार गीता कुमारी सरोज कुमार नरेंद्र प्रसाद उपाध्याय सिंह अशोक कुमार भारती आदि ने भी संबोधित किया ।
