शंकर दयाल शर्मा (6201228677)-रहुई थाना क्षेत्र इलाके के मंदिलपुर गांव के समीप सरमेरा बिहटाफोरलेन पर नालंदा पुलिस की बस से मोटरसाइकिल सवार को कुचल दिया। जिससे एक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल बताए जा रहे हैं।टक्कर इतना जोरदार था कि मोटरसाइकिल बस के एंड फसकर कुछ दूरी तक घसीटते चला गया। ग्रामीणों के मदद से बस के अंदर फसे मोटरसाइकिल सवार को निकाला। घटना के संबंध में स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि मंदिलपुर गांव के समीप ओवरब्रिज की मांग लगातार कई दिनों से की जा रही है यही कारण है कि इस इलाके में अब तक इस फोरलेन के निर्माण के बाद दो सड़क हादसा हो चुका है। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने नालंदा पुलिस की वाहन को पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया और बस को आग के हवाले भी करने की कोशिश की। घटना की सूचना मिलते ही रहुई थाना बिंद थाना पुलिस नूरसराय थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर गुस्साए ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुट गई है। लेकिन ग्रामीण ओवरब्रिज की मांग को लेकर अपनी जीद पर पड़े हुए हैं। घटना में शामिल घायलों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी मैट्रिक की परीक्षा देने के लिए रहुई से बिहार शरीफ जा रहे थे तभी फिलहाल स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। ग्रामीणों की उम्र गुस्से को देखते हुए बस पर सवार सभी पुलिसकर्मी भागने में ही अपनी भलाई समझी।फिलहाल घटनास्थल पर एसडीएम जनार्दन प्रसाद अग्रवाल,डीएसपी सदर इमरान परवेज बीडीओ रहुई सीओ रहुई के अलावे कई सुरक्षाकर्मी मौजूद है जो उग्र ग्रामीणों को समझाने में जुटी है।