नालंदा-शंकर दयाल शर्मा (6201228677
)
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के नालंदा जिला अध्यक्ष मंडल सदस्य संजीत कुमार शर्मा ने कहा कि डेलीहंट न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से आगामी शुक्रवार को सरकार व हड़ताली शिक्षक संगठन के साथ वार्ता एवं 20 प्रतिशत वेतन वृद्धि किए जाने से संबंधित खबरें निराधार बेबुनियाद व भ्रामक है जिसे बड़ी तेजी से व्हाट्सएप पर प्रसारित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह 1 महीने पूर्व का यह खबर है वर्तमान समय में इस खबर का कोई महत्व नहीं है ऐसे उहापोह स्थितियों से सचेत रहने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के प्रदेश संयोजक श्री बृजनंदन शर्मा से भी बात की गई परंतु उन्होंने भी इस खबर को भ्रामक कहा । मेरी जानकारी में बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के कार्यालय या बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ को भी इस तरह का कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है और ना मौखिक ही जानकारी ही दी गई है आंदोलन अपने अंतिम चरण में है ऐसी स्थिति में हड़ताल को तितर-बितर करने के उद्देश्य से कतिपय शिक्षकों द्वारा जो हड़ताल में नहीं गए हैं या भगोड़े हैं वहीं लोग सरकारी सह पे ये षड्यंत्र कर रहे हैं ऐसे में गुमराह होने की आवश्यकता नहीं है। सभी लाक डाउन का अनुपालन कर अपने घरों से सोशल मीडिया के माध्यम से आम अवाम को कोरोनावायरस नामक महामारी से निपटने के लिए एहतियात बरतने की अपील करते रहे। उन्होंने कहा कि मांगों को सरकार द्वारा पूरा किए जाने की लिखित पत्र के मद्देनजर ही प्रारंभिक से लेकर उच्चतर माध्यमिक तक के हड़ताली शिक्षकों की आपसी सहमति पर ही हड़ताल तोड़ने की सूचना जिले के तमाम हड़ताली शिक्षकों एवं पुस्तकालयाध्यक्षों को जिला इकाई द्वारा विद्यालय बार उपलब्ध कराई जाएगी। नियोजित हड़ताली शिक्षकों ने मांगों के समर्थन में 50वें दिन अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं।