मारुति नंदन एकेडमी कॉलेज की पुनः मान्यता बहाल

सारण( Post2pillar) :-मरहौरा प्रखंड के मिर्जापुर स्थित मारुति नंदन एकेडमी कॉलेज को पुनः मौलाना मजहरूल हक अरबी और फारसी विश्वविद्यालय से मान्यता मिल गई है जिससे यहां के छात्रों को अब प्रोफेशनल डिग्री कोर्स के लिए अब दूर शहर नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज के निदेशक नित्यानंद द्विवेदी ने बताया कि ग्रामीण परिवेश में बच्चों को प्रोफेशनल कोर्स यथा बीबीए,बीसीए, बीजेएमसी(पत्रकारिता)एवं लाइब्रेरियन सहित अन्य रोजगार परक कोर्सों के लिए शहर का रुख करना पड़ता था लेकिन विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता मिलने के पश्चात छात्र-छात्राओं को अब दूर नहीं जाना होगा। उन्होंने बताया कि इस विश्वविद्यालय का नियमित सेशन होने से छात्रों को निश्चित समयावधि में डिग्री मिलेगी साथ ही विश्वविद्यालय द्वारा निर्धारित सरकारी फीस में छात्रों को सभी कोर्स कराए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *