नालंदा- बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर नियमित शिक्षकों के भांति नियोजित शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान,पुरानी पेंशन,पुराना सेवाशर्त,राज्य कर्मी का दर्जा

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के आवाहन पर नियमित शिक्षकों के भांति नियोजित शिक्षकों को पूर्ण वेतनमान,पुरानी पेंशन,पुराना सेवाशर्त,राज्य कर्मी का दर्जाना सहित अन्य मांगों को लेकर राज्यव्यापी आंदोलन के तहत जिले के सभी नियोजित शिक्षक एवं शिक्षिका दूसरे दिन भी हड़ताल पर डटे रहे और ताला लगा कर धरना पर बैठे रहे।
बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति जिला इकाई के सभी घटक संघों के अध्यक्ष मंडल सदस्यों ने टीम बनाकर मंगलवार को कतरीसराय, गिरियक,राजगीर प्रखण्डों का दौरा किया तथा सभा को संबोधित करते हुए नेताओं ने कहा कि हड़ताल दूसरे दिन की एकता को बरकरार रखते हुए चट्टानी एकता को प्रदर्शित किया है। नियोजित शिक्षक सरकार की किसी भी गीदड़ भभकी से डरने वाले नहीं है। नेताओं ने कहा कि सरकार,विभाग और प्रशासन के द्वारा जितना भी सख्त आदेश जारी किया जाएगा, शिक्षकों का हड़ताल उतना ही मजबूत होता जाएगा। यह हड़ताल तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगों को मान नहीं लेती है। नियोजन और ठेका प्रथा बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जनता को दिग्भ्रमित करने का सरकार का कोई भी हथकंडा अब नहीं चलेगा। जनता जाग चुकी है,इसलिए जनता का भी समर्थन शिक्षकों को मिल रहा है। नेताओं ने कहा कि शिक्षक का हड़ताल समाज के बच्चों के बेहतर भविष्य को लेकर भी है।जिला संघर्ष समन्वय समिति के सदस्यों ने जिले के कई विद्यालयों एवं प्रखण्डों का दौरा किया।भम्रण करने वालों में शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के संयोजक राणा रंजीत सिंह,अध्यक्ष मंडल सदस्य संजीत कुमार शर्मा,रौशन कुमार,मदन कुमार,कुमार अमिताभ, प्रियरंजन कुमार, जितेंद्र कुमार,शम्भू शरण सिंह, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, राकेश कुमार,अति उत्तम कुमार, मिथलेश कुमार, अजय कुमार,मो0 इरफान मल्लिक,सुनील कुमार,नवीन कुमार,सूरज चौहान,शंकर कुमार, पंकज कुमार , कुमारी संध्या, कुणाल कुमार, धीरेन्द्र कुमार , ब्रजबिहारी, सिम्पी कुमारी,रशि्मी कुमारी, दीप्ति कौशिक,आदि शिक्षक थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *