PATNA:-शुक्रवार को जद(यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना में बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चैधरी एवं माननीय समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित समाधान हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उक्त मौके पर पार्टी के माननीय विधानपार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ ‘गांधी जी’ , माननीय विधायक सिद्धार्थ पटेल एवं प्रदेश महासचिव अरुण कुमार सिंह मौजूद रहे।इस दौरान माननीय मंत्री अशोक चैधरी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि बिहार कांग्रेस पिछले तीन दशकों से राजद के सहारे राजनीति कर रही है। अगर कांग्रेस खुद के पैरों पर खड़ी नहीं होती है तो लालू प्रसाद यादव उस पार्टी को निकट भविष्य में कभी पनपने नहीं देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों को लेकर प्रदेश की आम जनता में खासा उत्साह और उल्लास है। आगामी चुनाव में राजद 20 से 25 सीट के बीच में सिमट जाएगी। माननीय मंत्री ने कहा कि 2005 से पहले पूरा बिहार जातीय उन्माद में फंसा हुआ था, और आज उसी बिहार में नए-नए निवेश आ रहें हैं। हमारे नेता ने बिहार को जंगलराज से बाहर निकालाने का काम किया है।माननीय मंत्री मदन सहनी ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि भाषा की मर्यादा लांघने वाले को बिहार की जनता कड़ा सबक सिखाएगी। हमारे नेता नीतीश कुमार दिन रात प्रदेशवासियों के उत्थान और कल्याण की चिंता करते हैं। प्रगति यात्रा के तहत प्रत्येक जिलों में जाकर विकास योजनाओं की सौगात दे रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि मुकेश सहनी के पास न वोट है और ना ही विचारधारा। जिस राजद के शासनकाल में 118 से अधिक जातीय नरसंहार हुए, राजनीतिक स्वार्थ के लिए उन्हीं साथ मुकेश सहनी आज गलबहियां कर रहे हैं।