महाराजगंज(Post2pillar):।जदयू के प्रदेश महासचिव सह महाराजगंज विधानसभा प्रभारी ओमप्रकाश सिंह सेतु ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार के विकास के लिए कई तरह के प्रयास किए जिसके चलते आज बिहार मॉडल का अन्य राज्य में अनुसरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की हर घर बिजली योजना, मुख्यमंत्री साइकिल योजना, जीविका योजना सहित कई योजनाओं को केंद्र सरकार व अन्य राज्य अपना रहे हैं। ओमप्रकाश सिंह सेतु गुरुवार को महाराजगंज विधानसभा अंतर्गत भगवानपुर हाट प्रखंड के विभिन्न पंचायतों सरायपरौली, मीरजुमला, मोरखास , बड़कागांव कोरिया, महमदपुर आदि पंचायतों में बैठक कर जदयू संगठन को सशक्त बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान कर रहे थे। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दल बिहार के सभी 40 लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने को एकजुट हैं सब मिलकर भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करेंगे। श्री सेतु ने कहा की बिहार में हुई विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बैठक के बाद भाजपा के लोग परेशान हो गए हैं और इसी का नतीजा है की गृह मंत्री अमित शाह आज लखीसराय आए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता भाजपा के चाल चरित्र और चेहरे को जानती है और कभी भी बीजेपी नेताओं के बहकावे में नहीं आएगी महागठबंधन सभी 40 सीटों पर विजय दर्ज करेगा। इस मौके पर पूर्व विधायक हेम नारायण साह ने कहा कि बिहार में जनता दल यू बड़ी ताकत के रूप में उभर रहा है और इसे सभी समाज के लोगों का सहयोग मिल रहा है क्योंकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा की गई विकास कार्यों का लाभ सभी समाज को मिल रहा है। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष लक्षण देव सिंह पटेल पंचायत अध्यक्ष विक्रमा पंडित, अशोक सिंह पटेल ,संतोष चौहान ,एवं अनीता देवी सहित सैकड़ों की संख्या में जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे।