सिवान की सभी 8 विधानसभा सीटों पर एनडीए की जीत का परचम लहराएगा: उमेश सिंह कुशवाहा

मंगलवार को सिवान जिला के गांधी मैदान में आयोजित एनडीए जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर बिहार जद(यू0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने आपसी संवाद को स्थापित करने पर खासा जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि संगठन के हरेक स्तर पर समन्वय और बेहतर तालमेल के साथ लक्ष्य की प्राप्ति हेतु काम करें। हमारे साझा प्रयासों से ‘मिशन 225’ का संकल्प निश्चित ही साकार होगा।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राजद के शासनकाल में लूट, हत्या, अपरहण और रंगदारी की आपराधिक घटनाओं से तंग और तबाह सिवान आज शांति और सुशासन के सौहार्दपूर्ण वातावरण में सर्वांगीण विकास की नित नई सीढ़ी चढ़ रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 में सत्ता की बागडोर संभालने के बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने जंगलराज को जड़ से समाप्त कर प्रदेश में सुशासन का राज स्थापित किया।उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सत्ता को सेवा का माध्यम बनाकर समाज के सभी वर्गों तक जनकल्याणकरी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाया है। वहीं, दूसरी ओर विपक्षी पार्टियों को केवल अपने परिवार के भरण पोषण की चिंता है। जनता के सुख-दुख से उन्हें कोई एहसास नहीं है, उनका राजनीतिक इतिहास और भूगोल परिवार से शुरू होकर परिवार में ही सिमट जाता है।प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के प्रति पांचों घटक दलों के तमाम कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह का माहौल है। सभी कार्यक्रमों में उमड़ रहे हुजूम का आत्मविश्वास, उल्लास और अपार ऊर्जा 2025 में प्रचंड विजय का स्पष्ट संदेश देता है। ‘2025 में 225 और फिर से नीतीश’ के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने को लेकर एनडीए परिवार पूरी तरह से कमर कस चुकी है।उक्त मौके पर भाजपा के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 दिलीप जायसवाल, हम(से0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अनिल कुमार, लोजपा (आर0) के माननीय प्रदेश अध्यक्ष  राजू तिवारी एवं रालोमो के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष  मदन चैधरी, माननीय सांसद  जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, माननीय विधानपार्षद  विरेन्द्र नारायण यादव, एनडीए प्रदेश कार्यक्रम संयोजक एवं जद(यू0) के प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना  चंदन कुमार सिंह सहित एनडीए के कई वरीय नेतागण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *