जदयू नेता रविंदर चौधरी और इनके सहयोगियों के द्वारा मोगलकुआं इलाके में गरीब और असहाय परिवारों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण

नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट :-

बिहार शरीफ देश में लगातार बढ़ते कोरोना के संक्रमण को देखते हुए जहां केंद्र की सरकार और राज्य की सरकार पूर्व से ही काफी गंभीर दिख रही है।अब इसी गंभीरता को स्थानीय नेताओ और समाजसेवियों के द्वारा भी देखा जा रहा है। इसी कड़ी में आज जदयू के युवा नेता रविंदर चौधरी के द्वारा बिहारशरीफ के वार्ड 08 के मोगलकुआं इलाके में गरीब और असहाय परिवारों के बीच जदयू नेता रविंद्र चौधरी और समाजसेवियों के सहयोग से 10 किलो आटा,5 किलो चावल,5 किलो आलू,दाल,तेल सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण करीब 60 गरीबो के किया गया।साथ ही इनके द्वारा मास्क ,साबुन भी दिया गया और लोगों को इस वायरस से बचने के लिए जागरूक भी किया गया है।क्योंकि बहुत से लोगों को इस तरह के वायरस के बारे में जानकारी की कमी भी होती है देश मे पूर्ण लॉक डाउन के बाद अगर इसका असर सबसे ज्यादा उन गरीब परिवारों के ऊपर हुआ है। जो रोज कमा कर अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। ऐसे घड़ी में अगर कोई सामाजिक संगठन राजनीतिक दल एनजीओ के द्वारा निस्वार्थ भावना से गरीबो की सेवा की जाती है तो इसे सबसे बड़ा देश भक्ति माना जाता है क्योंकि अभी पूरा देश एकजुट होकर इस भयानक त्रासदी में एक दूसरे की सेवा में लगे हुए हैं।सहयोगियो में अजय वकील,चुन्नू यादव,रवि कुमार,चूनु लाला,धर्मवीर,राकेश कुमार,श्रवण कुमार,राजेन्द्र महतो,अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *