पाटलिपुत्र लोकसभा से जनता पार्टी के पूर्व प्रत्याशी ने थामा जद(यू.) का हाथ

पटना (Post2pillar):बुधवार को जद(यू.) मुख्यालय में आयोजित मिलन समारोह में पाटलिपुत्र लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी व समाजसेवी पप्पू खान ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा जी की उपस्थिति में पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की।इस दौरान बिहार जद(यू.) के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि मा0 मुख्यमंत्री जी के द्वारा विपक्षी एकजुटता की पहल से लोगो के अंदर यह विश्वास जागृत हुआ है कि अब भाजपा को केंद्र की सत्ता से उखाड़ फेंकना सम्भव है लिहाजा भाजपा की जनविरोधी नीतियों से नाराज लोग आज हमारी पार्टी से जुड़कर आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में काम करने के लिए इच्छुक हैं। इसी कड़ी में आज पप्पू खान जी सहित उनके सैकड़ों साथियों ने पार्टी की प्राथमिक सदस्य्ता ग्रहण की है। हमें आशा है कि पप्पू खान जी के आने से पार्टी को बल मिलेगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर धार्मिक तुस्टीकरण का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आज हम देख रहे हैं कि किस प्रकार भाजपा द्वारा सम्प्रदायिक मुद्दों से सहारे समाज को खंडित करने का प्रयास किया जा रहा है। एक तरफ हमारे नेता आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार के अंदर बीते 17 वर्षों से एक भी सम्प्रदायिक दंगा नहीं हुआ। हमारे संविधान के प्रस्तावना में धर्मनिरपेक्षता का जिक्र है मगर भाजपा-आरएसएस वाले संविधान के विरुद्ध जाकर देश में धार्मिक उन्माद को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। कर्नाटक में इन्होंने धर्म फैलाने का प्रयास किया था परन्तु अंजाम क्या हुआ यह आज देश की जनता के सामने हैं। देश में सम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने वालो का महागठबंधन मुहतोड़ जवाब देगी।श्री कुशवाहा ने कहा कि भाजपा की सरकार आज आज दलित, शोषित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के हितों पर चोट कर रही है। केंद्र की सरकार आज गुजरात के चंद पूंजीपतियों का गुलाम बनकर रह गई है। बेरोजगारी और महंगाई जैसी समस्याओं को नियंत्रित करने के लिए इनके पास कोई नीति नहीं है। भाजपा की गलत नीतियों का खामियाजा आज देश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। परन्तु इनकी मनमानी अब अधिक दिन नहीं चलने वाली है। देश का विपक्ष एकजुट होकर 2024 में इनकी पर्मानेंट विदाई को सुनिश्चित करेगा।इस दौरान अल्पसंख्यक मंत्री जमा खान ने इशारों में ओवेशी पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग भाजपा की सहयोगी टीम बनकर हमारे समाज को तोड़ने में जुटे हुए हैं। उन्हें बस अपनी राजनीति से मतलब है, ऐसे लोग हमारे समाज का भला नहीं चाहते हैं। आगे उन्होंने कहा कि देश की स्थिति आज किसी से छिपी हुई नहीं है। हमें जाति-धर्म के चंगुल से निकलकर देशहित में सोचने की आवश्यकता है। हम सभी को संकल्प लेना होगा हमारा एक-एक वोट 2024 लोकसभा चुनाव में महागठबंधन की झोली में जाएगा। तभी भाजपा का सम्पूर्ण सफाया सुनिश्चित होगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व उपसभापति सलीम परवेज, अशरफ अंसारी, प्रदेश महासचिव रणविजय जी, संजय शर्मा, राहुल खण्डेलवाल, दानिश रजा, मो. एजाज, गुलाम गौस, वसीम अहमद, नौशाद खान, जाकिर हुसैन आदि मौजूद थे।सदस्यता ग्रहण करने वाले मुख्य रूप से लोजपा के नेता शौकत अली, सेवानिवृत्त पुलिस पदाधिकारी मो. शमशुद्दीन अंसारी, इश्तेयाक अंसारी, मो. शकील, मनन अंसारी, अशफाक अंसारी, राजू सिद्दीकी सहित कई वरीय लोग थे।कार्यक्रम का संचालन मुख्यालय प्रभारी वासुदेव कुशवाहा ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *