जीतन राम मांझी को लगा बड़ा झटका, ध्रुवलाल मांझी ने सौपा इस्तीफा!

पटना( Post2pillar): महागठबंधन से अलग होने के बाद जीतन राम मांझी की पार्टी हम में अंतर्कलह दिख रहा है। पार्टी के SC/ST प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ध्रुवलाल मांझी ने इस्तीफा सौंप दिया है। ध्रुवलाल मांझी जीतन राम मांझी के करीबी माने जाते हैं। उन्हें पार्टी में अनुसूचित जाति/जनजाति के प्रकोष्ठ अध्यक्ष बनाने के साथ राष्ट्रीय कार्यकारिणी में भी शामिल किया गया था। आज एक तरफ हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की जीतन राम मांझी के आवास पर बैठक चल रही थी। दूसरी तरफ ध्रुवलाल मांझी ने इस्तीफे का ऐलान कर के सबको चौंका दिया।

निजी कारणों से दिया इस्तीफा:-

ध्रुवलाल मांझी ने इस्तीफे के पीछे निजी कारणों का हवाला दिया है। उन्होंने पत्र के जरिए अपना इस्तीफा जीतन राम मांझी को सौंपा है। ध्रुवलाल मांझी ने लिखा है कि “निजी कार्यों में व्यस्त रहने के कारण पार्टी में रहना असहज महसूस कर रहा हूँ। इसीलिए राष्ट्रीय कार्यकारिणी और SC/ST प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष के पद से अपना इस्तीफा सौंप रहा हूँ।”

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *