सोनाक्षी की शादी से खफा हुए भाजपा प्रवक्ता, सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर शत्रुघ्न सिन्हा को टैग करते हुए शादी का किया विरोध

Patna:- बॉलीवुड एक्टर सोनाक्षी सिन्हा की सगाई से पहले सोशल मीडिया के लगभग सभी प्लेटफॉर्म पर पिता शत्रुघ्न सिन्हा धर्म और अपने नाम को लेकर ट्रोल होने लगे हैं। अपने बॉयफ्रेंड जाहिर इकबाल से जो बिहारी बाबू की बिटिया शादी रचाने जा रही हैं, वो फैंस और उनके शुभचिंतकों को रास नहीं आ रही है। भाजपा यूथ के प्रदेश प्रवक्ता कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने सोशल मीडिया के प्लेटफॉर्म X पर तंज कसते हुए लिखा है: शत्रुघ्न सिन्हा ने आज बेटी की शादी के लिए स्वीकृति देकर पूरे हिंदू धर्म और पवित्र नाम शत्रुघ्न को कलंकित कर दिया है। सिन्हा टाइटल हटाकर मोहम्मद शत्रुघ्न खान और अपने बेटों का नाम लव कुश से बदलकर मोहम्मद, खान, पठान, अंसारी से जोड़कर रख लेना चाहिए। सपरिवार मुस्लिम धर्म को अपना लेना चाही। यही नहीं कल्लू ने आगे शत्रुघ्न सिन्हा को टैग करते हुए बधाई भी दी है। उन्होंने लिखा है शत्रुघ्न सिन्हा जी सगाई को बधाई बेटी को शादी से पहले मुस्लिम धर्म अपनानते हुए हिन्दू धर्म और पवित्र नाम शत्रुघ्न को नापाक होने से बच्चा लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *