माउंटेन ड्यू ने देश के जाने-माने गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के साथ एक रोमांचकारी पहल की घोषणा की है, जो ग्राहकों को शो के 16वें सीज़न में वाइल्ड कार्ड एंट्री दिला सकती है। इस अनूठे अवसर के चलते, माउंटेन ड्यू के ग्राहक शो के होस्ट अमिताभ बच्चन के सामने आइकॉनिक हॉट सीट पर बैठकर शो में हिस्सा ले सकते हैं। हालांकि शो में आधिकारिक रूप से भाग लेने की अवधि अब बंद हो चुकी है लेकिन माउंटेन ड्यू ने अपने ग्राहकों के लिए यह शानदार पेशकश की है।
ग्राहक 30 सितंबर तक माउंटेन ड्यू x केबीसी पैक्स खरीद सकते हैं, जिन पर एक QR कोड दर्ज होगा। इस कोड को स्कैन कर, ग्राहक सीधे एक व्हट्सऐप बॉट से जुड़ेंगे और यहां उन्हें लेबल के पीछे छपा 16 अंकों का कोड भरना होगा, अपने निवास स्थान संबंधी जानकारी और एक क्वालीफाइंग सवाल का जवाब देना होगा। इन सभी स्टेप्स को पूरा करने वाले ग्राहकों को मिल सकता है ऑडिशन में पहुंचने का अवसर, जहां वे 10 और भाग्यशाली विजेताओं के साथ केबीसी के एक्सक्लुसिव “वीक ऑफ करेज” में भाग ले सकेंगे।
माउंटेन ड्यू और KBC की साझेदारी में हुए इस कैम्पेन की थीम है– “यह खेल ‘ज्ञान’ का है, पर जीता ‘हिम्मत’ से जाता है!
इस पार्टनरशिप के बारे में, आकांक्षा दलाल, कैटेगरी हेड, माउंटेन ड्यू®, पेप्सिको इंडिया, ने कहा, “माउंटेन ड्यू ने हमेशा से ही डर को सहज रूप से लेने, साहस का जश्न मनाने और जिंदगी में अलग-अलग हालातों में सामने उपस्थित होने वाली ‘हॉट सीट‘ में जीत को उत्सव की तरह लेने के लिए प्रेरित किया है। अब केबीसी के साथ यह भागीदारी इस लिहाज से स्वाभाविक रूप से अगला चरण है क्योंकि इस गेम शो के साथ आते हैं कुछ ऐसे पल जब दांव काफी ऊंचे होते हैं, और हर कदम पर आपके ज्ञान तथा साहस की परीक्षा होती है। इस वाइल्ड कार्ड एंट्री की पेशकश कर, माउंटेन ड्यू लाखों लोगों को अपने सपनों को पूरा करने की दिशा में एक साहसी कदम बढ़ाने के लिए प्रेरित कर रहा है।”
स्पेशल माउंटेन ड्यू पैक्स को देशभर में पेश किया जा रहा है और ये विभिन्न रिटेल आउटलेट्स तथा ऑनलाइन प्लेटफार्मों पर उपलब्ध होंगे।