चेन्नई, 5 सितंबर, 2024- हिंदुजा समूह की भारतीय प्रमुख कंपनी और देश की अग्रणी कमर्शियल व्हीकल निर्माता कंपनी अशोक लीलैंड ने अपने ग्राहकों को फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बंधन बैंक के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए है।। यह समझौता ज्ञापन अशोक लीलैंड और बंधन बैंक दोनों को अपने ग्राहकों के लिए कस्टमाइज्ड फाइनेंशियल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराने में सक्षम बनाएगा।
इस समझौता ज्ञापन पर अशोक लीलैंड के सीएफओ श्री के.एम. बालाजी और बंधन बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री राजिंदर बब्बर ने अशोक लीलैंड के प्रेसिडेंट और हैड-एमएचसीवी श्री संजीव कुमार की उपस्थिति में हस्ताक्षर किए। इस साझेदारी के तहत, बंधन बैंक अशोक लीलैंड के ग्राहकों को संपूर्ण वित्तीय समाधान प्रदान करने में सक्षम होगा। यह साझेदारी ग्राहकों की प्राथमिकताओं के अनुरूप सुविधाजनक मासिक पुनर्भुगतान योजनाओं के साथ वाहन ऋण प्रदान करके ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने पर ध्यान केंद्रित करेगी।
अशोक लीलैंड के सीएफओ श्री के.एम. बालाजी ने कहा, ‘‘अशोक लीलैंड अपने ग्राहकों को फाइनेंस संबंधी आकर्षक सॉल्यूशंस प्रदान करने के लिए बंधन बैंक के साथ साझेदारी करके हमें प्रसन्नता है। यह रणनीतिक साझेदारी अशोक लीलैंड की बाजार स्थिति को और मजबूत करेगी। हमारे प्रॉडक्ट्स में हम इनोवेटिव टैक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हैं और वे इस तरह ग्राहकों को उद्योग में अग्रणी कुल स्वामित्व लागत प्रदान करते हैं, जो हमारे ग्राहकों के लिए अधिकतम लाभप्रदता सुनिश्चित करते हैं। हम असाधारण ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’
अशोक लीलैंड के प्रेसिडेंट और हैड-एमएचसीवी श्री संजीव कुमार ने कहा, ‘‘अशोक लीलैंड में, हम अपने ग्राहकों के अनुभव को लगातार बढ़ाने और उन्हें और अधिक मूल्य प्रदान करने के लिए समर्पित हैं। बंधन बैंक और अशोक लीलैंड की संयुक्त ताकत के साथ, हमारे ग्राहकों को अब विशेष रूप से क्यूरेट की गई फाइनेंस सुविधाएं मिलेंगी और उन्हें पुनर्भुगतान के लिए भी आसान योजनाओं का सपोर्ट मिलेगा।’’
बंधन बैंक के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और चीफ बिजनेस ऑफिसर श्री राजिंदर बब्बर ने कहा, ‘‘ग्राहकों को आसान और निर्बाध तरीके से फाइनेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अशोक लीलैंड के साथ साझेदारी करते हुए बंधन बैंक को प्रसन्नता है। यह सहयोग कमर्शियल वाहन लेने के इच्छुक ग्राहकों की विविध वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए हमारे समर्पण को दर्शाता है। हमें विश्वास है कि यह सहयोग हमें अपनी पहुंच बढ़ाने और कमर्शियल वाहन सेगमेंट में व्यवसायों के विकास का समर्थन करने के लिए अनुरूप फाइनेंस संबंधी विकल्प प्रदान करने में सक्षम बनाएगा।’’
अशोक लीलैंड आज कमर्शियल वाहन की जरूरतों को पूरा करने के लिए ट्रकों और बसों की एक व्यापक रेंज उपलब्ध कराता है, जिसमें इंटरसिटी लाइट कमर्शियल वाहनों से लेकर लंबी दूरी के ट्रक और कई तरह की बसें शामिल हैं। अशोक लीलैंड के वाहन सुरक्षित परिवहन और चालक के अनुकूल विकल्प सुनिश्चित करते हैं। ट्रक और बस सेगमेंट में तकनीकी इनोवेशन में अग्रणी के रूप में, अशोक लीलैंड वैकल्पिक ईंधन द्वारा संचालित बसों की एक श्रृंखला से पूरी तरह सुसज्जित है, जो भारत में प्रदूषण को कम करने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन प्रणाली को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
बंधन बैंक ने लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार किया है और कमर्शियल वाहन फाइनेंस सहित एसएमई ऋण, गोल्ड लोन, पर्सनल लोन और ऑटो लोन जैसे प्रमुख क्षेत्रों में आगे की वृद्धि के लिए प्रतिबद्ध है। इसके अतिरिक्त, बैंक व्यवसायों के लिए अनुकूलित उत्पादों की एक श्रृंखला प्रदान करता है, जिसमें संपत्ति के आधार पर ऋण शामिल है। इस तरह ग्राहकों के विविध वर्गों की जरूरतों के अनुसार व्यापक वित्तीय समाधान सुनिश्चित किए जाते हैं।