आज दिनांक 28 दिसंबर 2019 को सूर्य संक्रांति जीवन प्रकाशिनी साधना महोत्सव के आयोजन के निमित्त बैठक हुई जिसमें 12 के करीब गुरु भाइयों ने भाग लिया। यह शिविर दिनांक 12 जनवरी 2020 को मां कमला उत्सव हॉल मीठापुर बस स्टैंड पटना में संपन्न होने जा रहा है जो सिद्धाश्रम के सिद्ध योगी डॉ नारायण दत्त श्रीमाली के सानिध्य में एवं गुरूदेव श्री कैलाश चंद्र श्रीमाली जी के नेतृत्व में संपन्न होगा । इस साधना शिविर में कई साधनाएं संपन्न कराई जाएंगी एवं दीक्षा का भी कार्यक्रम संपन्न होगा।