बिहार विधान परिषद के सभागार में एक दिवसीय मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया

Women

महिलाओं की समस्या केवल महिलाओं की नहीं, पूरे समाज की है इसलिए महिलाओं के प्रति पूरे समाज का नज़रिया और रुढ़िवादी विचार व्यवहार बदलने की ज़रूरत है। इस युगांतकारी सामाजिक बदलाव के लिए समाज के विभिन्न घटकों को आगे आना होगा।
ऐसे गंभीर विषय पर विशद चर्चा और विमर्श के लिए महिला समन्वय की बिहार इकाई के तत्वाधान में 6 अगस्त, 2023 को प्रातः 9:30 बजे से बिहार विधान परिषद के सभागार में एक दिवसीय मातृ शक्ति सम्मेलन का आयोजन किया गया।

सम्मेलन ने मुख्य वक्ता और उद्घाटन कर्ता के रूप में महिला समन्वय की अखिल भारतीय संयोजक मीनाक्षी ताई पेशवे ने सामाजिक संवेदनशीलता की बात बताई। हमारी सामाजिक कार्यों में सहभागिता और इसमें महिलाओं का योगदान बताया। महिलाओं की समस्या , समाधान और भारत के विकास में महिलाओं की भागीदारी पर ज़ोर दिया। विशिष्ट अतिथियों में महिला समन्वय समिति की प्रांत सयोजिका श्रीमती पूनम सिंह, पूर्व न्यायधीश श्रीमती मृदुला मिश्रा, प्रति कुलपति वी एन मंडल यूनिवर्सिटी की प्रो डॉ आभा सिंह, पूर्व विधान पार्षद डॉ किरण घई एवं राष्ट्र सेविका समिति की सह कार्यवाहिका सुनीता दीदी उपस्थित से प्राप्त दिशा दर्शन ने सम्मेलन को सार्थकता प्रदान किया।

चर्चा में श्रीमती तनुजा मिश्र, डॉ निमीता एवं डॉ वीणा सिंह ने स्थानीय महिला स्थिति पर अलग अलग पहलुओं पर सलाह दी और विचार रखे। सत्र के प्रथम चरण का धन्यवाद ज्ञापन अमृता भूषण जी ने किया।

सम्मेलन में डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई

पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित हुआ जिसमें श्रीमती मीना कुशवाहा महिला उद्यमी, मधुलिका तिवारी राष्ट्रीय रग्बी खिलाड़ी आन्या बरनवाल युवा तैराक, वैष्णवी समाजि कार्यकर्ता साथ ही बुनाई प्रतियोगिता पारा ओलिंपिक खेल में स्वर्ण और कांस्य पदक जीता था, साक्षी कुमारी योगासन में अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी हैं ऐसी प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया गया।सत्र का द्वितीय चरण का कार्यक्रम प्रीति श्रीवास्तव द्वारा संचालित किया गया।
समापन भाषण सुनीता हल्देकर एवं सीता साहू द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *