नाम: राजन उपाध्याय,
अनुभव: 10 वर्ष
शिक्षा: आचार्य एवं ज्योतिष शिक्षा
स्थाई पता:, पटना, बिहार
संपर्क सूत्र: +91 9471083168
Email: rajanpro72@gmail.com
ज्योतिष के क्षेत्र में वैसे तो कई जाने-माने ज्योतिषाचार्य हैं जिनकी भविष्यवाणियां एकदम सटीक और सही साबित होती हैं। अगर आप भी उस तरह के किसी ज्योतिष को ढूढ़ रहे हैं तो हम आपको बिहार की राजधानी पटना के ऐसे ही प्रसिद्ध एक ज्योतिषाचार्य Rajan upadhyay के बारे में बता रहे हैं जो अपनी सटीक गणना से न सिर्फ पटना बल्कि देश-दुनिया में प्रसिद्धि हैं। पोस्ट2पीलर के साथ बातचीत में उन्होंने हस्तरेखा, ज्योतिष, कुंडली और वास्तु के विषय में अहम जानकारी साझा कि और बताया कि कैसे ये एक आम से खास इंसान की जिंदगी पर अपना असर डालते हैं। आइए पढ़ते हैं उनसे बातचीत के मुख्य अंश….
एक इंसान के जिंदगी पर कुंडली और ग्रह का कितना असर होता है?
आपने अक्सर देखा होगा कि कुछ लोग ना तो मंदिर जाते हैं ना ही भगवान को मानते हैं ना ही कोई उपाय करते हैं फिर भी वह लोग खूब सफल जीवन जीते हैं, ऐसा क्यों ? क्योंकि उनकी जन्म कुंडली में धुरी पर सूर्य या मंगल या गुरु ग्रह का प्रभाव अवश्य होता है। यूं कहें तो उनकी कुंडली में ग्रहों का प्रभाव अच्छा फल देने वाला होता है। वहीं, जिस लोगों के कुंडली में ग्रह विपरित घर में बैठे होते हैं उनका भग्य भी कठोर मेहनत करने पर काम नहीं करता है।
ज्योतिष के प्रति आपका झुकाव कब से हुआ और कहां से शुरुआत की?
मैं जब सातवें में पढ़ता थो तो मुझे भविष्य जानने की इच्छा रहती थी। अपनी जिज्ञासा को शांत करने के लिए मेरा झुकाव ज्योषित शास्त्र की ओेर हो गया। मैं सांतवीं से अपने दोस्तों और रिश्तेदारों का कुंडली देखना, ग्रह की स्थिति जानना और भविष्य के बारे में उनको अवगत कराने लगा। शुरू में मैं यह सिर्फ शौकिया तौर पर करता लेकिन बाद में इसके प्रति रूझान बढ़ता चला गया।
ज्योतिष का गुढ़ ज्ञान आपने कहां और किससे गुरू से हासिल की?
जब मेरा रुझान ज्योतिष में बढ़ा तो मैं इसके बारे में गठन अध्यन करना चाहा लेकिन कॉलेज में जो पढ़ाई थी वह मुझे खानापूर्ति लगी। फिर मैं इस क्षेत्र के विशेषज्ञ को ढूढना शुरू। लंबी खोज के बाद मेरे गुरू बिहार के दरभंगा में मिले जिनका नाम राम कुमार झा है। मैं उनसे कुंडली, ग्रह आदि के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाई।
आप आम लोगों को किन-किन समस्याओं से छुटकारा का रास्ता दिखाते हैं?
देखिए, इंसान की जिंदगी में ज्योतिष से सभी समस्याओं का हल निकाला जा सकता है। लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि इंसान अपना कर्म भी साथ-साथ करें। जहां तक समस्याओं से छुटकारा की बात है तो यह हर इंसान पर निर्भर करता है कि उसकी क्या समस्या है। किसी की नौकरी नहीं लग रही होती है तो किसी का स्वास्थ्य खराब होता है। कई के घर में कलह होता है। इस सभी समस्या का समाधान ज्योतिष द्वारा मैं करता हूं। मैं उस इंसान की कुंडली देखकर ग्रह की स्थिति को जानकर उसके अनुसार सुझाव देता है। मंत्र, पूजा पाठ से लेकर इसमें स्टोन धारण करने होता है।
