गुरुग्राम के सेक्टर 33 के शुभाष चौक पर बने मंदिर परिसर की आड़ में अवैध शराब, मीट और चिकन बिरयानी धरल्ले से बिक रही है। मजे की बात है कि यहां बनी सभी दुकानें 18 मीटर के ग्रीन बेल्ट और 12 मीटर के सर्विस रोड को इनक्रॉचमेंट (अतिक्रमण) कर बनी हुई हैं। जिला प्रशासन की ओर से इन दुकानों को हटाने के आदेश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आसपास के लोगों का कहना है कि यहां आने से डर लगता है। रात 8 बजे के बाद माहौल बहुत ही डरावना हो जाता है। ऑटो-रिक्शा वाले से लेकर तमाम असमाजिक तत्व यहां जमा होते हैं। मंदिर के सामने खुलेआम दारू और मीट की पार्टी चलती है। इस मामले की शिकायत पुलिस प्रशासन से कई बार की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में हम मुख्यमंत्री को शिकायत करने की तैयारी कर रहें हैं। उम्मीद है कि सरकार इस मसले को गंभीरता से लेगी और जल्द कार्रवाई करेगी। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो हम सब जल्द आंदोलन करेंगे क्योंकि इससे हमारी धार्मिक भावना आहत हो रही है। कभी यह धार्मिक झगड़े की वजह बन सकता है।
जिला प्रशासन के आदेश के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई
आपको बता दें कि हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने प्रत्र क्रमांक 3871 (5 अप्रैल, 2023) के जरिये जिला प्रशासन को सूचित किया था कि वह सेक्टर 33 में हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए 12 अप्रैल, 2023 को कार्रवाई करेगा। इसके लिए पुलिस बल और मजिस्ट्रेट की मांग की थी। जिस पर जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रेट और पुलिस बल तैनात करने के निर्देश भी दिए थे। हालांकि, इसके बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में कई सवाल उठ रहें है कि आखिर क्यों कार्रवाई नहीं है। क्या अवैध दुकान से हो रही काली कमाई ने इस कार्रवाई को रोक रखा है। कौन है इसके पीछे? पुलिस प्रशासन क्यों चुप है।


