आम चुनाव के एक साल पहले ही चुनावी जंग का आगाज उत्तर प्रदेश से हो गया है। 2024 में दिल्ली की कुर्सी के लिए चुनाव होना लेकिन राजनीतिक पार्टियां अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसका आगज उत्तर प्रदेश से हो गया है। आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमुत्री योगी आदित्यानाथ ने कहा कि 2014, 2017, 2019, 2022 की तर्ज पर वर्ष 2024 में भी कमल ही खिलेगा। उन्होंने कौंशांबी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही देश के अगले प्रधानमंत्री होंगे। उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करता रहेगा। इस रैल में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला बोला।
कांग्रेस से भाजपा दो-दो हाथ करने को तैयार
वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि उनकी पार्टी कांग्रेस और राहुल गांधी को खुला चैंलेंज देती है कि वह देश में कहीं भी मैदान खुद से तय कर लें, भाजपा वाले दो-दो हाथ करने को तैयार हैं। अमित शाह उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ये बातें कहीं। उन्होंने आगे कहा कि सोनिया जी हों, राहुल जी हों या और कोई भी हो, जब भी मोदी जी को गाली दी है, तो जनता ने इन गालियों के कीचड़ में कमल को और मजबूत करके खिलाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली देने वालों का हश्र बुरा हुआ है। राहुल गांधी के साथ भी यही हुआ। उनकी सांसदी चली गई। अब वे केंद्र सरकार पर आरोप लगा रहे हैं। जबकि उनकी सांसदी नियम के तहत गई है। इसी नियम से अब तक 17 नेताओं की सदस्यता जा चुकी है।
लोकतंत्र नहीं, गांधी परिवार खतरे में
अमित शाह ने कहा कि जो लोग कहते हैं कि लोकतंत्र खतरे में है, दरअसल लोकतंत्र नहीं उनका परिवार खतरे में है। विपक्ष के नेता संसद नहीं चलने देते हैं। संसद का समय बर्बाद करने के लिए इस देश की जनता राहुल गांधी को कभी माफ नहीं करेगी। कुछ लोग विदेश में भारत को बदनाम कर रहे हैं। कांग्रेस को संविधान पर भरोसा नहीं है। उन्होंन कहा कि राहुल गांधी को अदालत में जाना चाहिए। उन्होंने देश की संसद के कीमती वक्त की बलि चढ़ा दी। देश की जनता सब देख रही है वह उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। बहुत जल्द राम जी अपने मंदिर में होंगे। सपा और बसपा ने मंदिर बनाने में कितनी अड़चनें डालीं। हमने इसका रास्ता साफ किया और अब अयोध्या में भव्य मंदिर तैयार हो रहा है।
