NMCH बना कोरोना अस्पताल, जहां बरसात में मछली तैरता है।

 

 

 

Shankar Dayal Sharma

बिहार में बढ़ते कोरोना के प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि बिहार के NMCH(नालंदा मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल) को स्पेशल कोरोना अस्पताल बनाये जाने का फैसला लिया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर सिर्फ कोरोना मरीजों का ही तत्काल इलाक किया जाएगा। एनएमसीएच के बाकी मरीजों को पीएमसीएच शिफ्ट किया जाएगा। आज शाम से ही ये आदेश लागू हो जाएगा।

कोरोना की एडवाइजरी जारी
बिहार में कोरोना को लेकर लॉकडाउन जारी है। नवादा जिला प्रशासन ने सोमवार की रात एक आदेश जारी किया है जिसमें दोपहर 2:00 से 4:00 तक लोगों को खाद्य सामग्री लेने की अनुमति दी गई है।

सीएम ने लिए ये फैसले
बिहार में लॉकडाउन की स्थिति के दौरान लोगों को आर्थिक परेशानी न हो, इसके लिए सीएम नीतीश कुमार ने कुछ फैसले किए हैं। राशन कार्ड वाले परिवारों को एक महीने तक मुफ्त राशन दिया जाएगा। जिन इलाकों में लॉकडाउन है, वहां राशन कार्ड धारक परिवारों को 1,000 रुपये मिलेंगे। पेंशनर्स को 3 महीने की पेंशन एडवांस में दी जाएगी।

इसके अलावा, कक्षा 1 से 12 तक के स्‍टूडेंट्स को 31 मार्च तक स्‍कॉलरशिप मिल जाएगी। नीतीश ने सोमवार को यह फैसले किए। नीतीश के अनुसार, राज्‍य के सभी डॉक्‍टर्स और मेडिकल स्‍टाफ को उनके एक महीने के बेसिक पे जितनी रकम एनकरेजमेंट के रूप में दी जाएगी। ये सभी करोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में लगातार मोर्चा संभाले हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *