नालंदा-बिहार में कोरोना के कहर के बीच मैट्रिक मूल्यांकन कराया जाना गलत है।

बिहार राज्य शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मंडल सदस्य व नवनियुक्त माध्यमिक उच्च माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने कहां कि राज्य सरकार द्वारा मैट्रिक इंटर के जो मूल्यांकन कराया जा रहा हैं वह खतरे से खिलवाड़ है क्योंकि इसमें विभिन्न जिलों से परीक्षक व अन्य कर्मी आकर के मूल्यांकन आदि कार्य सैकड़ों की संख्या में करते हैं ऐसे में कोरोना वायरस के संक्रमण का खतरा से इंकार नहीं किया जा सकता साथ-साथआम आवाम को एहतियात बरतने की अपील करने वाले स्वयं नीतीश सरकार गंभीर नहीं है क्योंकि सैकड़ों शिक्षकों को कोरोना से ग्रसित होने के लिए मैट्रिक मूल्यांकन करने के लिए निलंबन बर्खास्तगी आदि भय दिखाकर क्यो छोड़ दिया है? एक तरफ सरकार ने लगभग सब कुछ बंद किया है और भीड़ में नहीं रहना है भीड़ नहीं लगाना है घरों में रहना है आदि अपील कर रही है तो दूसरे तरफ मूल्यांकन वास्ते सूबे बिहार के प्रत्येक मूल्यांकन केंद्रों पर सैकड़ों शिक्षकों को प्रतिनियुक्ति कर देश में मैट्रिक इंटर के सर्वप्रथम रिजल्ट के फेरे में भगवान ना करे कि सैफ अली के मौत जैसे दूसरी अनहोनी घटना को दोहराने पर तुली है । संक्रमण के ऐसे दौर में महज 31 मार्च तक मूल्यांकन यदि स्थगित हो जाएगा तो कौन सा पहाड़ टूट जाएगा जो सरकार अपनी हठधर्मिता पर अड़ी है।
उन्होंने कहा कि रविवार को समन्वय समिति के संयोजक राणा रणजीत कुमार व अध्यक्ष मंडल के सदस्य गण व हड़ताली शिक्षक कोरोनावायरस जागरूकता अभियान को एक दिन के लिए स्थगित कर माननीय प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर जिले के दस हजार हड़ताली नियोजित शिक्षकों ने अपने घरों पर रहकर तथा शाम पांच बजे ताली थाली घंटी शंख आदि अन्य वाद्यों को बजाकर जनता कर्फ्यू को पूर्ण समर्थन करते हुए चिकित्सक, पुलिस, प्रेस, एम्बुलेंस कर्मी समेत अन्य कार्यरत पदाधिकारियों व कर्मियों का धन्यवाद व सहदय अभिनंदन किया। तथा सब ठीक ठाक रहा तो सोमवार से पुनः कोरोनावायरस जागरूकता अभियान के तहत जिले के हड़ताली सभी प्रखंडों के गांवों,वार्डो कस्बों के लोग के बीच पांच दस की संख्या में खुद सुरक्षित रहे और दूसरे को सुरक्षित रखने के तर्ज पर सावधानी, सतर्कता, बचाव आदि की बात वन टू वन के तहत घर जाकर किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *