मोतिहारी -शिव प्रसाद तिवारी
*विधायक ने कोरोना योद्धाओं को किया सम्मानि*
*स्वास्थ कर्मियों को विभाग ने नहीं दिया सुरक्षा सम्बंधित किट*
*स्वास्थ्य मंत्री से विधायक ने किया सम्पर्क*
मोतिहारी जिले के हरसिद्धि विधायक राजेन्द्र राम लगातार कोरोना वारियर्स के हौसलों को बढ़ाने में लगे हुए है।अपने विधान सभा के कोने कोने में लगातार मोनिटरिंग करते हुए तमाम समस्याओं को दूर करने में लगे हुए है ।
कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में अपनी जान को जोखिम में डालते हुए दूसरों की जान को बचाने वाले देश के कोरोना योद्धाओं को हरसिद्धि के राजद विधायक राजेन्द्र कुमार राम ने कोरोना वारियर्स के तौर पर प्रखंड के स्वास्थ्यकर्मियों, पुलिसकर्मियों, अंचल व प्रखंडकर्मियों तथा तमाम प्रखंड के मीडियाकर्मियों को सम्मानित किया।
इस दौरान विधायक श्री राम ने पीएचसी प्रभारी पीकेपी सिंह, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मियों, प्रखंड कार्यालय में बीडीओ सुनील कुमार, सीओ सतीश कुमार, प्रखंड व अंचल कर्मियों व थाना पर थानाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार सिंह व पुलिसकर्मियों जिसमे महिला पुलिस कर्मीयों को भी मौजूद थे साथ हीं मीडियाकर्मियों में बृजकिशोर प्रसाद, राजेश कुमार सिंह, शिवप्रसाद तिवारी, श्रीकांत सौरभ, राजू कुमार सिंह को मास्क व सेनेटाइजर वितरित किया। वहीं पत्रकारद्वय को अंगवस्त्र (गमछा) ओढ़ाकर व अन्य को माला पहनाकर सम्मानित भी किया गया।
विधायक श्री राम ने कहा कि कोरोना जैसी भयावह बीमारी का सामना करते हुए सभी कोई अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं। ये लोग ही सही मायने में कोरोना वारियर्स हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य है कि पीएचसी में सुरक्षा किट उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्यकर्मी विषम परिस्थिति में काम कर रहे हैं।
*स्वास्थ्यकर्मियों की समस्याओं से सम्बंधित बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से किया सम्पर्क*
मंत्री ने कहा- आइसोलेशन केंद्र में कार्यरत कर्मियों के लिए हैं हीं ये सुविधाएं दी गई है।
आखिर सरकार के इन योद्धाओं की स्वास्थ्य की चिंता सरकार को क्यों नहीं है यह काफी चिंता की विषय है जिसपर बिहार सरकार के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अवश्य विचार करनी चाहिए ,अन्यथा जिस दिन इन कोरोना वारियर्स कोरोना से संक्रमित हुए उस दिन किसी को कोई बचाने वाला नहीं मिलेगा ।
हमारे कोरोना योद्धाओं को सरकार की नीतियों का शिकार भी कहीं -कहीं होना पर रहा है, जिसका मुझे काफी दुख है।
उक्त सभी बातें स्वयं विधायक श्री राम ने कही।
इस मौके पर राजद के वरीय नेता शम्भू प्रसाद, पूर्व जिला पार्षद राजेन्द्र यादव, जिला परिसद पति मंटु सिंह,युवा अध्यक्ष संजय यादव, अशोक कुमार, नागेंद्र यादव इत्यादि उपस्थित रहे।
