सारा गुरपाल सिंह का नया गाना ‘राइड’ हुआ रिलीज, अब हो रहा वायरल

पटना(Post2pillar) :पंजाबी गाने आज कल युवाओं के बीच खूब सुने जा रहे हैं। इसी क्रम में पंजाब की सुपरहिट फिल्म और म्यूजिक एलबम में काम कर चुकी बोल्ड एक्ट्रेस सारा गुरपाल का नया गाना ‘राइड’ रिलीज हो गया। दर्शक इस गाने को खूब पसंद कर रहे हैं। इस गाने को सारा गुरपाल ने खुद गाया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में दिलप्रीत ढिल्लन भी नजर आ रहे हैं। गाना बेहद धांसू है और इसमें सारा व दिलप्रीत ढिल्लन का स्वेग देखने को मिल रहा है। सारा गुरपाल का यह गाना प्लैटनम म्यूजिक से रिलीज हुआ है।इस गाने में एक खूबसूरत स्टोरी भी है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं।

गाना राइड का प्रभावशाली लिरिक्स कप्तान ने बनाया है, जबकि कम्पोजर आशु सिंधु ने सुरिले संगीत से इस गाने को सजाया है। इस गाने को सह निर्माता हनी शर्मा हैं। निर्देशक हर्ष त्रिपाठी हैं। इस गाने को लेकर सारा ने कहा कि गाना बेहद शानदार और दिल छू लेने वाली कहानी वाली है। यह सिर्फ पंजाबी नहीं, बल्कि देश के दूसरे भी म्यूजिक लवर्स के लिए भी खास है। यही वजह है कि रिलीज के बाद इस गाने को लोग खूब देख रहे हैं।सारा ने कहा कि राइड, उस लड़की की कहानी है, जिसे उसके प्यार से ही धोखा मिलता है। लेकिन इस बाद का खुलासा गाने के क्लाइमैक्स में होता है। गाने का यह ट्विस्ट इसे सबसे अलग और नायाब के साथ खास बनाने वाला है। उम्मीद करती हूँ यह मास लविंग गाना बने। आपने भी अगर इसे नहीं देखा तो आपसे आग्रह है कि जरूर देखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *