New Delhi, September 18, 2024: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (NIA) ने भारत के अग्रणी इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग नेटवर्क स्टेटिक के साथ एक व्यापक एयरसाइड ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। NIA ने मंगलवार (17 सितंबर) एयरपोर्ट परिसर में ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध कराने के लिए स्टेटिक के साथ रणनीतिक साझेदारी की घोषणा की। कंपनी बयान के अनुसार, सहयोग के तहत स्टेटिक एयरपोर्ट कैंपस (एयरसाइड) पर इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इंफ्रा स्ट्रक्चर की स्थापना, संचालन तथा रखरखाव करेगी। पीटीआई के मुताबिक, इससे सभी एयरपोर्ट पर आवा-जाही की अनुमति रखने वालों और हवाई अड्डे के वाहनों को इस ईवी चार्जिंग तक पहुंच हासिल होगी। इसे एयरपोर्ट की सतत पहलों का समर्थन करने और इसके संचालन में उत्सर्जन को कम करने के लिए तैयार किया गया है। चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर से सभी एयरपोर्ट साझेदारों को परिसर के भीतर इलेक्ट्रिक ग्राउंड समर्थन उपकरण (GSE) और अन्य इलेक्ट्रिक वाहन तैनात करने की सुविधा मिलेगी। एक बयान में कहा गया कि इस साझेदारी के पहले चरण में स्टेटिक छोटे ED के लिए 7.4 किलोवाट AC चार्जर लगाएगा।
इसके अलावा कंपनी जल्द से जल्द चार्जिंग के लिए 120 किलोवाट तथा 240 किलोवाट चार्जर का मिश्रण स्थापित करेगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के मुख्यविकास अधिकारी निकोलस शेंक ने साझेदारी पर उत्साह व्यक्त करते हुए कहा,”हम स्टेटिक के साथ साझेदारी करके प्रसन्न हैं।
उसके पास भारत के सबसे बड़े इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग नेटवर्क में से एक है।” उन्होंनेन्हों नेकहा,”स्टेटिक की विशेषज्ञता के साथ हम अपने संधारणीय डिजाइन और संचालन सिद्धांतों के अनुरूप सभी एयरसाइड संचालनों के लिए 24/7 फास्ट ईवी चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर की उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।”
स्टेटिक द्वारा पेश की गई उन्नत चार्जिंग टेक्नोलॉ जी से एयरपोर्ट के महत्वाकांक्षी लक्ष्यों का समर्थन करने की उम्मीद है। यह स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के लिए वैश्विक और राष्ट्री य दोनों प्रयासों के साथ आई है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपर्ट के पहले चरण में एक रनवे और एक टर्मिनल होगा, जिसमें सालाना 12 मिलियन यात्रियों के आवागमन को संभालने की क्षमता होगी। सभी चरणों के पूरा होने पर नोएडा एयरपोर्ट प्रति वर्ष 70 मिलियन यात्रियों की सेवा करने में सक्षम होगा।