Patna: राजधानी पटना में बृहस्पतिवार को अखिल भारतीय साधारण बीमा एसटीएससी कर्मचारी कल्याण संघ की ओर से बैठक का आयोजन किया गया जिसमें 2022 से वेतन में नहीं हो रहे बढ़ोतरी के साथ कई मुद्दों पर चर्चाएं की गई। मुंबई से पटना पहुंचे राष्ट्रीय महासचिव सोपान पवार ने कहा कि लंबित मांगों को अगर पूरा नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा वहीं लोकसभा में इस मुद्दे को उठाने के लिए भी विपक्ष के नेताओं को बाध्य किया जाएगा तथा राहुल गांधी का भी दरवाजा खटखटाने का काम किया जाएगा। दरअसल पूरे देश में लगभग 40 हजार कर्मचारी हैं। जो 2022 से ही वेतन संशोधन के मुद्दों पर आवाज उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि पूरे देश में सभी कर्मचारी काम कर रहे हैं लेकिन 4 साल से वेतन में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है जबकि नए कर्मियों की वेतन हम लोगों से अधिक दी जा रही है। नेशनल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड, दी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड और न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड हम सभी की मांग है कि समकक्ष बीमा कंपनी एलआईसी की तर्ज पर कर्मियों की वेतन में बढ़ोतरी की जाए नहीं तो पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। वही एससी एसटी वर्ग के साथ कर्मचारियों के भेदभाव को बंद हो और अभिलंब इस पर विचार किया जाए।
अखिल भारतीय साधारण बीमा एसटीएससी कर्मचारी कल्याण संघ सोपान पवार ने कहा कि आज हम लोगों ने ऐलान कर दिया है कि इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे वहीं संसद में भी आवाज उठाने के लिए इस मुद्दे पर वाद्य करेंगे। अगर फिर भी कुछ नहीं होता है तो केंद्रीय कमेटी के मेंबर तय करेंगे कि अब आखरी रास्ता क्या होगा।