एडलवाइस म्यूचुअल फंड ने कैपिटल मार्केट्स और इंश्योरेंस ईटीएफ लॉन्च किया, निवेशकों को बंपर रिटर्न मिलेगा

Mutual Fund

नई दिल्ली। एडलवाइस म्यूचुअल फंड / एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (ईएमएफ/ईएएमसी) ने आज अपने ‘एडलवाइस बीएसई कैपिटल मार्केट्स एंड इंश्योरेंस एक्सचेंज ट्रेडेड फंड (ईटीएफ)’ के लॉन्च की घोषणा की। यह अभिनव, ओपन-एंडेड एक्सचेंज-ट्रेडेड स्कीम बीएसई कैपिटल मार्केट्स एंड इंश्योरेंस टोटल रिटर्न इंडेक्स को दोहराने और ट्रैक करने के लिए डिज़ाइन की गई है। भारत में अपनी तरह का पहला ईटीएफ, बीमा क्षेत्र के साथ निवेश और धन सृजन के मेगा ट्रेंड को भुनाने का लक्ष्य रखता है। न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 10 से 24 दिसंबर, 2024 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा।

राधिका गुप्ता, एमडी और सीईओ, एडलवाइस म्यूचुअल फंड, ने कहा, “एडलवाइस में हम अभिनव उत्पाद पेशकशों के माध्यम से मेगा रुझानों की पहचान करने और उनका लाभ उठाने में विश्वास करते हैं। इस दृष्टिकोण के साथ, हम एक अभिनव ईटीएफ लॉन्च करने के लिए उत्साहित हैं जो भारतीयों द्वारा बचत के वित्तीयकरण के मेगा रुझान को दर्शाता है। यह ईटीएफ उन विषयगत ईटीएफ की श्रृंखला में पहला है, जिन्हें हम आने वाले महीनों में शुरू करने की योजना बना रहे हैं जिनमे हर ईटीएफ को साल २०४७ तक विक्सित भारत बनने की और अग्रसर देश की विकास कहानी को आगे बढ़ाने वाले प्रमुख मेगा रुझानों को पहचानने के लिए डिज़ाइन किया गया है। ईटीएफ बाजार एक महत्वपूर्ण मोड़ पर है, और हमारा लक्ष्य इस विकास में सबसे आगे रहना है, तथा निवेशकों को ऐसे उत्पाद प्रदान करना है जो न केवल नवीन हों, बल्कि धन सृजन और विविधीकरण के लिए भी सार्थक हों।”

एडलवाइस एसेट मैनेजमेंट का मानना ​​है कि भारत के पूंजी बाजार और बीमा क्षेत्रों ने वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान महत्वपूर्ण वृद्धि देखी है और वह अपने बीएसई कैपिटल मार्केट्स और इंश्योरेंस ईटीएफ के साथ इस गति को पकड़ना चाहता है। फंड का मिश्रित ढंग का पोर्टफोलियो पूंजी बाजार (47.21%) और बीमा (52.79%) के बीच विभाजित है। पोर्टफोलियो में पूंजी बाजार फर्म, जीवन बीमा, सामान्य बीमा और वित्तीय उत्पादों के वितरक शामिल हैं।

उल्लेखनीय घटकों में एचडीएफसी एएमसी, एंजेल वन, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स), आनंद राठी वेल्थ, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, आईसीआईसीआई लोम्बार्ड और आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज शामिल हैं। ईटीएफ में शामिल सभी स्टॉक बीएसई 500 इंडेक्स का हिस्सा होंगे। अधिकतम घटक 30 तक सीमित हैं। पात्र शेयरों को उनके औसत 6-माह के दैनिक फ्लोट-समायोजित बाजार पूंजीकरण आंकड़ों के आधार पर रैंक किया जाएगा। ईटीएफ को जून और दिसंबर में अर्ध-वार्षिक रूप से पुनर्गठित किया जाएगा और इष्टतम प्रदर्शन के लिए तिमाही में पुनर्संतुलित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *