कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के साथ प्राकृतिक आपदा भी बचीखुची तबाही को पूरा कर रही हैं

नालंदा से राकेश कुमार की रिपोर्ट-

एक ओर कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से वैसे भी लोग तबाह हो चुके हैं। ऐसे घड़ी में प्राकृतिक आपदा भी बचीखुची तबाही को पूरा कर रही हैं । तभी तो देर रात अचानक तेज आंधी आई।यह अम्फान जैसी 10 मिनट जबरदस्त हवा का झोंका न जाने कितने पेड़ कितने घरों को ध्वस्त करते हुए ही शांत हुआ। देर रात करीब 12 बजे अचानक अम्फान की तरह ही आंधी आयी। इस आंधी की तबाही में सोहसराय थाना क्षेत्र इलाके के सिंगार हॉट मोहल्ले में एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया जिसमें 4 बच्चे बुरी तरह से जख्मी हो गए। वहीं बिहार थाना क्षेत्र इलाके के गढ़पर में भी इस अम्फान रूपी तूफान की कहर से एक मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। जिससे मकान के अंदर सो रहे दो बच्चे जख्मी हो गई जबकि महिला की मौत हो गई।इस दर्दनाक मंजर में कुल 5 बच्चे जख्मी हो गए जबकि एक महिला की मौत हो गई। हवा कितना तेज था की सड़क किनारे लगे कई बड़े-बड़े पेड़ गाड़ियों के ऊपर गिर गए सरकारी बैनर हवा में तिनके की तरह उड़ गए। जिससे कई गाड़ियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। सरमेरा थाना क्षेत्र इलाके के मलामा गांव में भी मुर्गी पोल्ट्री फार्म का छत ध्वस्त हो जाने से कई मुर्गिया भी हवा में तिनके की तरह उड़ गई। फिलहाल प्रशासन के द्वारा इलाके में हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
बाइट–रंजीत शर्मा रिस्तेदार
बाइट–स्थानीय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *