नालन्दा से राकेश कुमार की रिपोर्ट–
अखिल भारतीय नाई संघ( ट्रेड यूनियन )नालंदा जिलाधिकारी, नालंदा, अनुमंडल पदाधिकारी बिहार शरीफ नालंदा, नगर निगम आयुक्त बिहार शरीफ नालंदा से मांग करते हुए कहना है कि सभी ग्रामीण व फुटपाथी नाई गिरी नाई पेसा संकट में पड़ गया है, इसी पेशा पर आधारित होकर लोगों का जीवन यापन चलता है। लॉक डॉन के कारण ग्रामीण/ शहरी क्षेत्र में नाई गिरी फुटपाथ पर काम करने वाले के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गई है नाई गिरी से ही घर परिवार चलता है ,हजारों -हजार परिवार संकट में है इस नाई पेशा से करने वालों की संख्या बिहार शरीफ नगर निगम में 1500 सौ तथा बिहार शरीफ प्रखंड ग्रामीण क्षेत्र में 150सौ सभी 20 प्रखंडों में 50 से लेकर डेढ़ सौ की संख्या में है। नाई गिरी से परिवारों का भरण पोषण होता है, घर का पूरा खर्चा ही नाई गिरी से चलता है। लॉक डाउन के कारण नाई पेसा से जीवन यापन करने वाले लोगों को और भयानक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडॉन पैकेज में सुखा राशन 30 किलो चावल 30 किलो गेहूं प्रति परिवार नगद ₹10000 दिया जाय
इसलिए मांग करते हैं कि इस संकट की बेला में सहायता प्रदान किया जाय।
प्रत्येक नाई को राशन कार्ड धारी को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने की कृपा की जाए जिन्हें राशन कार्ड नहीं है उन्हें भी मुफ्त में राशन सुविधा देने की कृपा की जाय
प्रत्येक नाई पेसा को सही तार्थ
दस-दस हजार रुपया अग्रिम अनुदान राशि देने की कृपा की जाय
रंजीत कुमार शर्मा
जिला अध्यक्ष
अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन )नालंदा