Patna: देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 का पहला केंद्रीय बजट पेश किया जिसमें सरकार द्वारा कृषि, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और युवाओं के विकास के लिए विशेष योजनाएं और फंड आवंटित किए गए। भाजपा नेता सुमीत श्रीवास्तव ने आम बजट को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ने कहा कि गरीब, किसान, युवा और महिला को ध्यान में रखते हुए बजट पेश किया गया है। केंद्रीय बजट संतुलित है।सुमीत ने कहा बजट में केंद्र सरकार ने बिहार में विभिन्न सड़क परियोजनाओं के लिए 26,000 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा। बिहार में हवाई अड्डे, मेडिकल कॉलेज और खेल इंफ्रास्ट्रक्चर ढांचे की स्थापना केंद्र सरकार करेगा। यह रोजगार सृजन मे बड़ा अहम रोल अदा करेगा।केंद्र सरकार ने बिहार में पर्यटन बढ़ाने पर जोर दिया है। बिहार में महाबोधी कॉरिडोर, नालंदा में सप्तऋषि कॉरिडोर और इसके साथ ही राजगीर बड़ा टूरिस्ट सेंटर बनेगा। नालंदा में पर्यटन का विकास होगा। नालंदा यूनिवर्सिटी के विकास के लिए भी बजट मिला है।