Post2piillar:-मोहनपुर कछुआरा में मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीणों में कंबल बांटा गया। समाजसेवी अरुण कुमार, विवेक रंजन, जगदेव राय, अंजन प्रसाद, सुरेंद्र प्रसाद यादव, ज्योतिष शर्मा, शुभम प्रकाश ने अपने स्तर से जरूरतमंदों को लगभग सैकड़ों कंबल बांटे। कार्यक्रम का आयोजन अरुण कुमार के बंगले पर मोहनपुर कछुआरा में किया गया। समाजसेवी अरुण कुमार ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर ग्रामीण माताओं, बुजुर्गों के सेवा का अवसर मिला। हर वर्ष अपने स्तर से हमलोग इस तरह के कार्यक्रम गांव में करते हैं। आज भी लगभग डेढ़ सौ लोगों के बीच कंबल बांटा गया। दूसरों के बीच खुशी बांटने से ही खुद के लिए ऊपर वाले खुशी देते हैं। इसके अलावा ग्रामीणों में गुड़, चूड़ा और तिलकुट का भी वितरण किया गया।