पटना (Post2pillar):-आज(25 दिसम्बर 2023) के दिन ख्रीस्त जयंती के अवसर पर इन्टरनेशनल ह्युमन राइट्स काउंसिल के महा सचिव एस.के.लॉरेन्स के साथ कुर्जी पल्ली के पल्ली पुरोहित फादर सेल्वीन जेवियर,पैरिश काऊंसिल के सचिव कुंदन शाह,डेरीक लॉरेन्स तथा प्रशांत बेंजामिन ने माननीय मुख्य मन्त्री नितीश कुमार से मुलाकात कर ख्रीस्त जयंती की शुभकामामना दी।साथ ही अन्य ईसाई व्यक्तियों के साथ महा धर्माध्यक्ष सबास्टीयन कालुपुरा ने भी मुख्य मन्त्री जी से मुलाकात कर क्रिसमस की बधाई दी।एस.के.लॉरेन्स के अलावा महा धर्माध्यक्ष ने भी वर्षों से बन्द पड़े सब्जी बाग स्थित कब्रिस्तान में डी.एम.के द्वारा पुन: ईसाई शवों को दफनाए जाने की इजाजत दिलाने में सहयोग करने के लिये धन्यवाद दिया।इस सन्दर्भ में एस.के.लॉरेन्स के द्वारा सब्जीबाग कब्रिस्तान में मृत ईसाई को दफन के करने से संबंधीत डी.एम.पटना के साथ कई बार बैठक करने तथा उनके आदेश से एस.के. लॉरेन्स के साथ डी एस पी (लॉ एन्ड ऑर्डर),एस डी ओ,एस डी एम, पीरबहोर थाना तथा अन्य प्रतिष्ठित व्यक्तियों के द्वारा सब्जीबाग कब्रिस्तान का दौरा तथा सर्वे कर डी.एम.पटना को पक्ष में रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा डी.एम.पटना के द्वारा ईसाई शवों को दफन करने की इजाजत देने से संबंधीत एस.के. लॉरेन्स को पत्र देने की जानकारी एस के लॉरेन्स के द्वारा दी गयी।
एस.के.लॉरेन्स।