LBFC ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पटेल को IPS विकास वैभव ने किया सम्मानित ।

Post2pillar :- पटना में आयोजित गार्गी नारी शक्ति सम्मेलन 2025 में लाडो बानी फैंस क्लब ट्रस्ट की अध्यक्ष रागिनी पटेल को सम्मानित किया गया। उन्हें उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए यह सम्मान दिया गया है। इस सम्मेलन में IPS विकास वैभव और निशा झा ने संयुक्त रूप से रागिनी पटेल को सम्मानित किया। रागिनी पटेल एक एकल अभिभावक हैं और उन्होंने अपनी बच्ची लाडो बानी पटेल, जो बिहार की पहली और प्रसिद्ध मिनी मॉडल हैं, को बिहार की प्रसिद्ध बाल कलाकार बनाया है। रागिनी पटेल लाडो की पाठशाला की भी संचालिका हैं, जिसमें उर्वशी कुमारी जैसी प्रतिभाशाली शिक्षिकाएं शामिल हैं। इस पाठशाला का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा और प्रतिभा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना है। रागिनी पटेल जरूरतमंद बच्चों और वृद्धजनों के लिए सामाजिक कार्य करती हैं। वह वृद्धाश्रमों में जाकर बुजुर्गों की सेवा करती हैं और बच्चों के लिए शिक्षा के अवसर प्रदान करती हैं। आने वाले समय में, वह एक वृद्धाश्रम, गौशाला और बच्चों के लिए एक स्कूल बनाने की योजना बना रही हैं। इस सम्मेलन में विशिष्ट अतिथियों में पद्मश्री से अलंकृत निर्मला देवी, राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व सदस्या सुषमा साहू, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रमेन्द्र वाजपेई, अधीक्षण पुरातत्वविद सुजीत नयन, सुप्रसिद्ध लोकगायिका नीतू कुमारी नूतन, बिहार महिला उद्योग संघ की अध्यक्षा उषा झा, सेवानिवृत्त विंग कमांडर उमेश त्रिपाठी, पटना आईआईटी के कला एवं सामाजिक विज्ञान संकाय की विभागाध्यक्षा श्वेता सिन्हा, पटना वॉमेंस कॉलेज की मनोविज्ञान संकाय की प्रोफेसर डॉक्टर फरहाद हसन शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *