प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले – हर हर मोदी का नारा दिया था, तब यूपी-बिहार के आधे लोग मोदी को जान पाए थे, आज बिहार के खोए आत्मसम्मान को वापस लाने के लिए ‘जय जय बिहार’ का नारा लगवा रहे हैं

सारण:- जन सुराज पदयात्रा के दौरान सारण जिले में एक आमसभा को संबोधित करने के दौरान “जय बिहार..जय जय बिहार” का नारा लगवाने के बाद प्रशांत किशोर ने कहा कि हम कोई भी नारा बिना किसी मतलब के नहीं लगवाते हैं। 2013-14 में आधे से ज्यादा बिहार और देश के लोग मोदी जी का नाम नहीं जानते थे। उसके बाद 2014 में मैंने एक नारा दिया “हर हर मोदी..घर घर मोदी”। ये बिहार का नारा इसलिए लगवा रहे हैं, क्योंकि बिहार के लोगों का आत्मसमान मर गया है। जब हमारे बच्चे बाहर जाते हैं पढ़ने के लिए और मजदूरी करने के लिए तो उनको वहाँ कोई भी गाली दे देता है। जिसका मन होता है वो उनको थप्पड़ मार देता है। हम ये नारा इसलिए लगवा रहे हैं ताकि बिहार के लोग को अपनी मिट्टी का गौरव और सम्मान वापस दिलवा सकें। बिहार के लोग बेवकूफ नहीं हैं, यहाँ के नेताओं ने हमको बेवकूफ बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *