राजधानी तेजस एक्सप्रेस में छूटा यात्री का पैसों से भरा बैग, रेलवे अधिकारी ने लौटाया सुरक्षित

पटना(Post2Pillar):-नई दिल्ली से पटना आ रही राजधानी तेजस एक्सप्रेस में गुरुवार को एक यात्री का पैसों से भरा बैग छूट गया। बैग में करीब ₹50,000 नकद और कुछ ज़रूरी सामान था। बैग के गुम होने से यात्री बेहद परेशान हो गए, लेकिन ट्रेन के सीआईटी विजय कुमार सिंह ने अपनी ईमानदारी और तत्परता से बैग को यात्री तक सुरक्षित पहुंचाया।जब ट्रेन पटना पहुंची, तो सफाई अभियान के दौरान कोच B3 के सीट नंबर 41 पर एक बैग लावारिस पड़ा मिला। सीआईटी विजय कुमार सिंह ने तुरंत बैग को अपने जिम्मे में लिया और उसकी जांच की। यात्रियों से पूछताछ करने पर पता चला कि यह बैग मोहम्मद तौकी का है, जिनका पीएनआर नंबर 2229207424 था। इसको लेकर विजय कुमार ने तहकीकात शुरू की ,यात्री से संपर्क किया और बैग लौटाने की सूचना दी, तो मोहम्मद तौकी राहत की सांस ली। बैग खोलकर देखा गया तो उसमें लगभग₹50,000नकद और कुछ ज़रूरी सामान सही सलामत पाया गया।बैग मिलने के बाद यात्री ने रेलवे और विजय कुमार सिंह का आभार व्यक्त करते हुए कहा—”मैं अपनी बेटी की शादी की खरीदारी के लिए पैसे लेकर आया था। मुझे बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि मेरा बैग वापस मिलेगा, लेकिन विजय कुमार जैसे ईमानदार अधिकारी की वजह से मेरा पूरा सामान सुरक्षित मिल गया। मैं रेलवे का तहे दिल से धन्यवाद करता हूं।विजय कुमार सिंह की ईमानदारी और तत्परता ने भारतीय रेलवे की छवि को और मजबूत किया है। यह घटना यात्रियों के मन में सुरक्षा और विश्वास को और अधिक बढ़ाने का काम करेगी। राजधानी तेजस एक्सप्रेस जैसे ट्रेनों में यात्रा करने वाले यात्रियों को यह भरोसा है कि रेलवे उनके सामान और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *