डॉक्टर पंचानन क्लीनिक में फ्री चेकअप कैंप का हुआ आयोजन

पटना : समाज में आजकल स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं काफी बढ़ती नजर आ रही है जिसको देखते हुए आज राजधानी पटना के नया टोला स्थित डॉक्टर पंचानन क्लीनिक में फ्री चेकअप कैंप का आयोजन किया जिसमें भारी संख्या में लोग अपनी अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
डॉ प्रियम पंचानन आर्थोपेडिक सर्जन के साथ अन्य डॉक्टरों की टीम के द्वारा जांच शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें महीने के हर दूसरे रविवार को यह फ्री चेकअप कैंप लगाया जाता है। उसी कड़ी में आज रविवार को भी कैंप लगाया गया जहां फ्री में बीएमडी,यूरिक एसिड, शुगर और बीपी की जांच कर फ्री में दवा का भी वितरण किया गया।इस तरह का कार्यक्रम हम लोग समाज के उपेक्षित लोग जो किसी तरह की चिकित्सकीय इलाज हो या अन्य कोई सुविधाओं के अभाव में कठिन परिस्थितियों में जीवन यापन कर रहे है। उन्हें सही मार्गदर्शन किया जाता है और मुख्यधारा से जोडकर आगे बढने के लिए प्रेरित किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *