साइंस एक्जीबिशन का उपमुख्य पार्षद निशा कुमारी और डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी ने किया उद्घाटन।

Post2pillar:संपतचक नगर परिषद की उपमुख्य पार्षद निशा कुमारी का एकबार फिर छात्रों के प्रति प्रेम झलकता दिखाई पड़ा। रविवार को पटना के एक निजी स्कूल में आयोजित साइंस और फ़ूड एक्जीबिशन में उपमुख्य पार्षद निशा कुमारी और डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी बतौर मुख्यातिथि के रूप में शरीक हुईं। इस दौरान उपमुख्य पार्षद बच्चों और शिक्षकों के बीच घूम-घूमकर बच्चों के प्रोजेक्ट को देखकर प्रोत्साहित करते नजर आईं। उन्होंने कहा कि शुरू से ही मुझे बच्चों के बीच रहना पसंद है। मैं अपने संपतचक नगर परिषद में वहां के बच्चों को शिक्षित बनाने के लिए मुहिम भी चला रही हूँ। मेरा मानना है कि समाज में परिवर्तन शिक्षा से ही लाया जा सकता है और ये तभी संभव है, जब हमारे बच्चे और बच्चियां शिक्षित होंगी। आज साइंस और फूड एक्जीबिशन में शरीक होकर बहुत कुछ देखने और समझने को मिला है। हम समिति संसाधनों में बेहतर कर सकते हैं। इस साइंस एक्जीबिशन में भाग लेने वाले और कार्यक्रम में बच्चों को प्रोत्साहित करने वाले परिजनों और गुरुजनों को भी बधाई देती हूं। जो अपने बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ हुनरमंद भी बना रहे हैं। यह कदम बहुत ही सराहनीय है, स्कूल प्रबंधन भी इसके लिए बधाई का पात्र है। वहीं डिप्टी मेयर रश्मि चंद्रवंशी भी बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए कमान की। बता दें कि कार्यक्रम के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ स्कूल के शिक्षक-शिक्षिका, अभिभावक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *