पटना : बाबु वीर कुंवर सिंह की शौर्य जयंती पर आयोजन समिति की ओर से भव्य तैयारी पूरी हो चुकी है। पिछले कई महीनों से आयोजन समिति के पटना जिलाध्यक्ष जयंत सिंह ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। लगभग पटना आने के लिए लाखों लोगों को अब तक निमंत्रण दिया जा चुका है। इसमें जयंत सिंह की पूरी टीम रूप रेखा तैयार कर के काम कर रही है। ताकि पटना पहुंचने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो। जयंत सिंह ने बताया कि यह सिर्फ कार्यक्रम नहीं है। हमारे पूर्वजों के बलिदान, शौर्य गाथा की परिचय है। समाज के लिए जब भी बलिदान देने की बारी आई है, राजपूत समाज पीछे नहीं रहा है। हमारे पुरखों ने निसंकोच प्राणों की आहुति दी है। निशानदेह राष्ट्र के लिए समर्पित रहे हैं। आज अपने पूर्वजों के बलिदान शौर्य पर गौरव की अनुभूति हो रही है। उन्होंने बताया कि इस आयोजन में लाखों लोगों के आने की उम्मीद है। हर कोई अपने स्तर से यह प्रयास कर रहा है। खास बात यह है कि स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम लड़ाई के योद्धा बाबू वीर कुंवर सिंह को एयर फोर्स की ओर से भी गंगा किनारे शौर्य कला का प्रदर्शन कर के सलामी दी जाएगी। भारतीय वायु सेना के 9 लड़ाकू विमान इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।बता दें कि सन 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही और महानायक थे। अन्याय विरोधी व स्वतंत्रता प्रेमी बाबू कुंवर सिंह कुशल सेना नायक रहे। 80 वर्ष की उम्र में भी लड़ने तथा विजय हासिल करने के लिए आज भी इन्हें याद किया जाता है।