Bihar Weather UPdate: बिहार में आज बदलेगा मौसम का मिजाज, भीषण गर्मी के बीच इन जगहों पर प्री-मॉनसून बारिश संभव

बिहार में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी से लोगों का बुरा हाल है। हालांकि, अब अच्छी खबर आई है। आज कई जिलों में तेज हवा, प्री-मॉनसून बारिश, मेघ गर्जन होने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 16 मई को बिहार के 24 जिलों में भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलेगी। वहीं 14 जिलों में तेज हवा, हल्की वर्षा, मेघ गर्जन और वज्रपात का अलर्ट है। यानी कुछ जिलों में लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।

इन जिलों में राहत की उम्मीद

बिहार के 14 में से 5 जिलों में शुक्रवार की वर्षा और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया। इनमें सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया और किशनगंज शामिल है। इसके अलावा जिन जिलों में आज वर्षा की संभावना है उनमें कटिहार, पूर्णिया, मधेपुरा, सहरसा, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर और वैशाली है।

बिहार में तापमान और बढ़ने का अनुमान

मौसम विभाग ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार के निवासियों को आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम तापमान का सामना करना पड़ सकता है। आईएमडी के अनुसार, बिहार में अगले तीन से चार दिनों तक बारिश होने की उम्मीद बहुत ही कम है। इसके अलावा आईएमडी ने लोगों को लू के कारण घर के अंदर रहने की सलाह भी दी है।

राजधानी में राहत की उम्मीद नहीं

IMD पटना के अनुसार, राज्य में तापमान 38 से 42°C के बीच रहने की संभावना है। पटना, जहानाबाद, भागलपुर, नालंदा, गया, सहरसा, वैशाली, मुजफ्फरपुर, बांका, कटिहार और मधेपुरा जिलों में उच्च तापमान और बढ़ती आर्द्रता के कारण लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। अधिकांश क्षेत्रों में गर्मी और उमस बनी रहने की उम्मीद है। हालांकि, 17 से 19 मई के बीच राज्य के कुछ हिस्सों में मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जिससे गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *