Tata की Nano कार तो आपको याद ही होगा। रतन टाटा की ड्रीम कार, जिसे 1 लाख रुपये में लॉन्च किया गया था। अब यह कार फिर से वापसी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, टाटा नैनो एक नए अवतार में वापसी करने को तैयार है। यह आइकॉनिक कार Tata Nano 2025 के रूप में मार्केट में लौट रही है। जानकारी के मुताबिक, टाटा नैनो 2025 की एक्स-शोरूम कीमत ₹2.80 लाख रुपये से शुरू होगी। कुछ बेस वेरिएंट की कीमत ₹1.45 लाख रुपये से शुरू होगी। EV वेरिएंट की कीमत ₹5-7 लाख रुपये के बीच होने की उम्मीद है। खास बात यह है कि टाटा आसान EMI ऑप्शन भी ऑफर करेगा, जिससे आप ₹1,000-₹1,500 की न्यूनतम ईएमआई पर आप यह छोटी कार खरीद पाएंगे।
40 किमी/लीटर की माइलेज मिलेगी
टाटा नैनो में 624 सीसी का ट्विन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो लगभग 38 PS की पावर और 51 NM का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 5-स्पीड मैनुअल के साथ ऑटोमैटिक मैनुअल ट्रांसमिशन (AMT) देखने को मिलेगा। भविष्य में टर्बो-पेट्रोल, सीएनजी और इलेक्ट्रिक (EV) मॉडल भी लाने की प्लानिंग है। इसके EV वर्जन की रेंज 250 किमी तक होने की उम्मीद है। वहीं पेट्रोल पर यह कार 40 किमी/लीटर की माइलेज देगी। नई टाटा नैनो प्रीमियम हैचबैक जैसी दिखती है इसमें हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स और डे टाइम रनिंग लाइट्स (DRL) हैं। बोल्ड अलॉय व्हील्स और नए कलर ऑप्शंस भी उपलब्ध हैं. सिर्फ 3.1 मीटर की लंबाई और 180 मिमी ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ, यह भारत के व्यस्त शहर के ट्रैफिक और पार्किंग के लिए आइडियल है।
लुक भी काफी आकर्षक होगा
नई टाटा नैनो अब एक प्रीमियम हैचबैक जैसी लुक देगी। इसमें एक हेक्सागोनल फ्रंट ग्रिल, आकर्षक एलईडी हेडलैंप्स और DRL होंगी। बोल्ड अलॉय व्हील्स के साथ कई नए कलर ऑप्शंस भी उपलब्ध होंगे। सिर्फ 3.1 मीटर की लंबाई और 180 मिमी के ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ, यह भारत के बिजी शहरी ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या को खत्म करने के लिए एक जबरदस्त ऑप्शन मानी जा रही है। नई नैनो में 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल ड्राइवर क्लस्टर, स्टीयरिंग माउंटेड ऑडियो कंट्रोल्स, ब्लूटूथ, यूएसबी, एयूएक्स सपोर्ट, पावर विंडोज और सेंट्रल लॉकिंग जैसी सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही सनरूफ और आरामदायक रिक्लाइनिंग फ्रंट सीट्स भी मिलेंगी। सेफ्टी के लिए इसमें 4 एयरबैग्स, एबीएस के साथ ईबीडी, आईएसओफिक्स चाइल्ड सीट माउंट्स, रियर पार्किंग सेंसर्स और कैमरा, मजबूत स्टील बॉडी शेल, सीटबेल्ट रिमाइंडर, ईएससी और साइड इम्पैक्ट बीम्स जैसे फीचर्स मिलेंगे, जो इसे अपनी सेगमेंट में बेहद सेफ कार बनाएंगे।
